Home
News

भारत में इस दिन में लॉन्च होगा Realme Book Slim, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स

Realme ने 18 अगस्त को भारत में Realme Book Slim के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। साथ ही कंपनी ने पहले इसी दिन भारत में Realme GT 5G और Realme GT मास्टर एडिशन को लॉन्च करने का ऐलान किया था। जबकि रियलमी 18 अगस्त को चीन में Realme Book को भी लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि कहा जा रहा है कि Realme Book Slim और Realme Book दोनों एक ही प्रॉडक्ट हैं, लेकिन कोई पुख्ता खबर नहीं है कि ये दोनों एक ही प्रोडक्ट है।

भारत में इस दिन में लॉन्च होगा Realme Book Slim, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स

18 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा Realme Book Slim

इस प्रकार रियलमी का यह पहला लैपटॉप मार्केट में आ जायेगा जिससे एसर, आसुस, एचपी और लेनोवो जैसे अन्य पुराने ब्रांडों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। साथ ही Realme Book और Realme Book Slim अन्य स्मार्टफोन निर्माताओं जैसे Xiaomi, Samsung और Huawei के लैपटॉप को भी टक्कर देने वाला है।

क्या मिलेंगे Realme Book Slim में फीचर्स

वहीं आपको बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में, Realme India ने अपकमिंग नोटबुक को ब्लू कलर फिनिश में टीज किया गया था। इस लीक में Realme Book (या Realme Book Slim) को सिल्वर कलर डिज़ाइन और स्क्रीन पर नैरो बेज़ल में हाइलाइट किया गया है। जबकि दाईं ओर, रियलमी बुक में USB टाइप-ए पोर्ट और हेडफोन जैक दिया हुआ है।

वहीं, दूसरी तरफ कनेक्टिविटी के लिए दो USB टाइप-सी पोर्ट हैं। जबकि बायोमेट्रिक सिक्योरिटी से जोड़ने के लिए लैपटॉप का पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर के रूप में दोगुना होगा।

साथ ही रियलमी ने यह पहले ही कहा था कि जब Microsoft अपना वर्जन रोल आउट करेगा तो लैपटॉप विंडोज 11 अपडेट के लिए एलिजिबल होगा और अपडेट किया जा सकेगा।

Realme Book Slim जो 14-इंच फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आ सकता है और इसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme has confirmed the launch of Realme Book Slim in India on August 18.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X