Home
News

Realme C1 (2019): फ्लिपकार्ट पर दूसरी फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू

Realme कंपनी ने अभी हाल ही में अपना एक नया स्मार्टफोन या ऐसा कहे कि पुराने स्मार्टफोन का एक नया वर्जन लॉन्च किया था। इस नए वर्जन का नाम Realme C1 (2019) है। यह पुराने स्मार्टफोन रियलमी सी 1 का ही अपग्रेड किया हुआ नया वर्जन है। आज इस फोन को दूसरी बार फ्लैश सेल में पेश किया जा रहा है।

Realme C1 (2019): फ्लिपकार्ट पर दूसरी फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू

अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको 12 बजे फ्लिपकार्ट की साइट खोलकर बैठनी होगी। इस फोन को आज दूसरी बार फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध किया जा रहा है। इस फोन की पहली फ्लैश सेल 5 फरवरी को जारी किया गया था।आपको बता दें कि कंपनी ने रियलमी सी 1 का पहला और पुराना वर्जन पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। इस नए वर्जन को कंपनी ने नए रैम और स्टोरेज क्षमता के साथ पेश किया है। Realme C1 (2019) के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,4999 रुपए है।

वहीं इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 8,499 रुपए है। इस फोन को खरीदते वक्त अगर आप एक्सिस बैंक के कार्ड का उपयोग करते हैं तो आपको 600 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा इस फोन के साथ यूजर्स को 99 रुपए में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन भी मिल रहा है।

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इसमें प्लास्टिक बॉडी और बड़ी डिस्प्ले दी है। फोन में 6.2-inch LCD HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1520 x 720 pixels और एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। इसमें Snapdragon 450 SoC के साथ Adreno 506 GPU है। कैमरा की बात करें तो Realme C1 (2019) में 13+2MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Realme C1 (2019) में WiFi, Bluetooth, GPS दिया गया है। फोन में 4,230mAh की बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme C1 (2019) is being made available for sale in India for the first time today. During the cell, new variants of the phone are being made available which was launched this year. Please tell, the smartphone will be made available for sale through e-commerce site Flipkart at 12 noon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X