Realme C1 का अपडेटेड वेरिएंट आज होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
ओप्पो के सब ब्रांड के तौर पर काम शुरू करने वाली Realme अपने आने वाले स्मार्टफोन्स पर काफी समय से काम कर रही थी। जिसमें Realme 3 और Realme A1 स्मार्टफोन्स खास है। बताया जा रहा है कि कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन्स को अगले महीने लॉन्च कर देगी। इस सबके बावजूद कंपनी ने अपने एंट्री लेवल Realme C1 के अपग्रेडेड स्मार्टफोन को टीज किया है। इस स्मार्टफोन को एंटरटेनमेंट एस्पेक्ट के लिहाज से यूजर्स के लिए बनाया गया है।

Realme का नया अपडेटेड वर्जन होगा लॉन्च
इतना ही नहीं कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अपने टीजर में "Entertainment Ka Boss"का नाम भी दिया है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो बता दें, कंपनी इस स्मार्टफोन को 28 जनवरी यानी आज 12:PM को फ्लिपकार्ट पर रिवील करने जा रही है। वैसे तो कंपनी ने Realme C1 स्मार्टफोन के बारें में ज्यादा जानकारी पेश नहीं की है। हालांकि पेश किए गए टीजर से फोन को लेकर अनुमान लगाया जा सकता है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और ज्यादा स्टोरेज के साथ पेश करेगी। बता दें, कंपनी के मौजूदा Realme C1 की कीमत 7,499 रुपये है। जो 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की स्टोरेज देता है।
बता दें, पहले पेश किए गए Realme C1 में कंपनी ने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450SOC के साथ 2जीबी रैम और 16जीबी की स्टोरेज को पेश किया था। फोन की स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256जीबी तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोन 6.2-inch HD+ नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर पर चलता है। फोन में स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी ऑप्शंस हैं। बैटरी की बात करें तो फोन में 3.5mm ऑडियो पोर्ट के साथ 4,230mAh बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








