Realme C11 की आज realme.com और Flipkart पर होगी बिक्री, जानिए ऑफर्स और फीचर्स
Realme C11 को आज दूसरी बार फ्लैश सेल में पेश किया जा रहा है। इस फोन को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस फोन को आज यानि 29 जुलाई की दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल में पेश किया जाएगा। इस फोन को रियलमी की वेबसाइट पर भी बिक्री के लिए पेश किया जाएग। आइए हम इस फोन में आज मिलने वाले ऑफर्स और इसके फीचर्स के बारे में आपको बताते हैं।

इस फोन का वेरिएंट
इस फोन को कंपनी ने 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की शुरुआती वेरिएंट के साथ पेश किया है। इस फोन की कीमत 7999 रुपए है। इस फोन का कंपनी ने अभी तक एक मात्र वेरिएंट ही लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी ने रिच ग्रीन और रिच ग्रे कलर में पेश किया है।
5% का डिस्काउंट और नो कॉस्ट ईएमआई
इस फोन के ऑफर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने एसबीआई कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का डिस्काउंट देने का फैसला किया है। इसके अलावा आपको ईएमआई ट्रांजैक्शन करने पर भी डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर भी 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन मिलेगा।
5000 एमएएच की बैटरी
Realme C11 की बैटरी के लिए कंपनी कुछ खास दावे किए हैं। इस फोन की 5000 एमएएच की बैटरी के लिए कंपनी का दावा है कि इस फोन के जरिए एक बार फुल चार्ज करने पर 31.9 घंटे तक यूज़र्स कॉल पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा कई घंटों तक वीडियो कॉल और मल्टीमीडिया यूज़ करने का टाइम भी है। हालांकि फोन यूज़ करने के बाद ही कंपनी के इस दावे की पुष्टि की जा सकती है।
Realme C11 का कैमरा सेटअप
बहराल, इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने डुअल यानि दो कैमरों का सेटअप दिया है। इस फोन का पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने वीडियो कॉल और सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का एक सेल्फी या यूं कहें कि फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन के सेल्फी को अच्छा बनाने के लिए कंपनी ने एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड, एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स भी कंपनी ने इस फोन में दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








