Realme C11 भारत में भी हुआ लॉन्च, जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और ऑफर्स
Realme C11 को भारत में भी आज लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन के बारे में काफी चर्चाएं की जा रही थी। इस फोन को पहले ही कई देशों में लॉन्च किया जा चुका है। अब इस फोन को भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। आइए आपको इस फोन के बारे में कुछ खास बाते बताते हैं।
इस फोन की डिस्प्ले
Realme C11 में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है, जबकि स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 है। इसके अलावा इस उस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया है। ये फोन भी 2 जीबी रैम के साथ आता है।
स्टोरेज और कीमत
इस फोन के स्टोरेज की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसके अलवा इस फोन में बैटरी भी 5000 एमएएच की दी है जो इस फोन का सबसे पॉजिटीव प्वाउंट है। इस फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए भी 4जी एलटीई, वाईफाई 802.11, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ-साथ ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस जैसे तमाम कनेक्टिविटी के फीचर्स भी दिए हैं।
5000 एमएएच की बैटरी
Realme C11 की बैटरी के लिए कंपनी कुछ खास दावे किए हैं। इस फोन की 5000 एमएएच की बैटरी के लिए कंपनी का दावा है कि इस फोन के जरिए एक बार फुल चार्ज करने पर 31.9 घंटे तक यूज़र्स कॉल पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा कई घंटों तक वीडियो कॉल और मल्टीमीडिया यूज़ करने का टाइम भी है। हालांकि फोन यूज़ करने के बाद ही कंपनी के इस दावे की पुष्टि की जा सकती है।
Realme C11 का कैमरा सेटअप
बहराल, इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने डुअल यानि दो कैमरों का सेटअप दिया है। इस फोन का पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने वीडियो कॉल और सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का एक सेल्फी या यूं कहें कि फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन के सेल्फी को अच्छा बनाने के लिए कंपनी ने एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड, एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स भी कंपनी ने इस फोन में दिए हैं।
Realme C11 की कीमत
Realme C11 के वेरिएंट और कीमत की बात करें तो रियलमी कंपनी ने इस फोन को 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया है। इस फोन को कंपनी ने 7,499 रुपए में पेश किया है। इस फोन को यूज़र्स दो रंगों में खरीद पाएंगे, इनमें रिच ग्रीन और रिच ग्रे कलर शामिल है। इस फोन को 22 जुलाई की दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट के जरिए पहली बार फ्लैश सेल पेश किया होगा। इसके अलावा इस फोन को काफी जल्द ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बेचा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








