Realme C11 की आज एक बार फिर बिक्री, जानिए कीमत और फीचर्स
Realme C11 को आज एक बार फिर फ्लैश सेल में बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन को फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम के जरिए अब से कुछ देर बाद यानि 12 बजे बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन के बारे में हम आपको पहले भी बता चुके हैं। आइए आज भी हम आपको इस फोन के कुछ खास फीचर के बारे में बता देतें हैं।

फ्लिपकार्ट पर मौजूद ऑफर्स
फ्लिपकार्ट पर इस फोन को एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से अगर आप खरीदेंगे तो आपको 5% का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एक्सिस बैंक बज़ कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 400 रुपए तक 10% का डिस्काउंट भी मिल जाएगा। इसके अलावा इस फोन में ईएमआई, नो कॉस्ट ईएमआई जैसे बहुत सारे ऑप्शन यूज़र्स को ऑफर के तौर पर मिलेंगे।
Realme C11 में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है, जबकि स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 है। इसके अलावा इस उस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया है। ये फोन भी 2 जीबी रैम के साथ आता है।
स्टोरेज, बैटरी और कैमरा सेटअप
इस फोन के स्टोरेज की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसके अलवा इस फोन में बैटरी भी 5000 एमएएच की दी है जो इस फोन का सबसे पॉजिटीव प्वाउंट है। कंपनी का दावा है कि इस फोन के जरिए एक बार फुल चार्ज करने पर 31.9 घंटे तक यूज़र्स कॉल पर बात कर सकते हैं।
बहराल, इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने डुअल यानि दो कैमरों का सेटअप दिया है। इस फोन का पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने वीडियो कॉल और सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का एक सेल्फी या यूं कहें कि फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन के सेल्फी को अच्छा बनाने के लिए कंपनी ने एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड, एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स भी कंपनी ने इस फोन में दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








