Realme C11 की आज होगी बिक्री, ढ़ेरों डिस्काउंट, ऑफर्स और बहुत कुछ
Realme C11 आज फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन को कंपनी आज दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को कंपनी ने 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसकी कीमत 7,499 रुपए है। इस फोन को कंपनी ने 2 कलर में पेश किया है। इसका पहला कलर रिच ग्रीन और दूसरा रिच ग्रे है। इस फोन को रियलमी और फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा।

Realme C11 पर मिले ऑफर्स
इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एक्सिस बैंक बज़ कार्ड से पेमेंट करने पर ईएमआई का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट अपनी तरफ से भी 5% का डिस्काउंट दे रही है।इसके अलावा अगर आप इस फोन को realme.com से खरीदेंगे तो आपको 6 महीने के लिए गूगल वन ट्रायल का एक्सचेंज, नो कॉस्ट ईएमआई और कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन भी मिलेगा।
Realme C11
Realme C11 में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है, जबकि स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 है। इसके अलावा इस उस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया है। ये फोन भी 2 जीबी रैम के साथ आता है।
स्टोरेज और कीमत
इस फोन के स्टोरेज की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसके अलवा इस फोन में बैटरी भी 5000 एमएएच की दी है जो इस फोन का सबसे पॉजिटीव प्वाउंट है। इस फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए भी 4जी एलटीई, वाईफाई 802.11, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ-साथ ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस जैसे तमाम कनेक्टिविटी के फीचर्स भी दिए हैं।
5000 एमएएच की बैटरी
Realme C11 की बैटरी के लिए कंपनी कुछ खास दावे किए हैं। इस फोन की 5000 एमएएच की बैटरी के लिए कंपनी का दावा है कि इस फोन के जरिए एक बार फुल चार्ज करने पर 31.9 घंटे तक यूज़र्स कॉल पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा कई घंटों तक वीडियो कॉल और मल्टीमीडिया यूज़ करने का टाइम भी है। हालांकि फोन यूज़ करने के बाद ही कंपनी के इस दावे की पुष्टि की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








