Realme C11 की आज फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री, जानिए कीमत और ऑफर्स
Realme C11 को आज बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को आज फ्लिपकार्ट पर 12 बजे दोपहर से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। ये स्मार्टफोन दो जीबी रैम 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपए है। इस फोन को खरीदारी करने के लिए कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स
इस फोन को खरीदने पर अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करेंगे तो आपको 500 रुपए तक कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक बज़ कार्ड से खरीदारी करेंगे तो भी आपको 400 रुपए तक का 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स भी इस फोन में दिए जा रहे हैं। इन सभी के अलावा भी कुछ ऑफर्स हैं, जो इस फोन में आापको मिलेंगे और उसके बारे में आप फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
इस फोन की डिस्प्ले
Realme C11 में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है, जबकि स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 है। इसके अलावा इस उस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया है। ये फोन भी 2 जीबी रैम के साथ आता है।
स्टोरेज और बैटरी
इस फोन के स्टोरेज की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसके अलवा इस फोन में बैटरी भी 5000 एमएएच की दी है जो इस फोन का सबसे पॉजिटीव प्वाउंट है। कंपनी का दावा है कि इस फोन के जरिए एक बार फुल चार्ज करने पर 31.9 घंटे तक यूज़र्स कॉल पर बात कर सकते हैं।
इस फोन की कनेक्टिविटी
इस फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए भी 4जी एलटीई, वाईफाई 802.11, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ-साथ ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस जैसे तमाम कनेक्टिविटी के फीचर्स भी दिए हैं। इस तरह से आप इस फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स का भी अच्छा अनुभव ले सकते हैं।
Realme C11 का कैमरा सेटअप
बहराल, इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने डुअल यानि दो कैमरों का सेटअप दिया है। इस फोन का पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने वीडियो कॉल और सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का एक सेल्फी या यूं कहें कि फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन के सेल्फी को अच्छा बनाने के लिए कंपनी ने एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड, एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स भी कंपनी ने इस फोन में दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








