Realme C15 और Realme C12: 18 अगस्त को होंगे लॉन्च, जानिए क्या होगा इनमें खास
Realme कंपनी अपने कुछ नए फोन्स को लॉन्च करने जा रही है। रियलमी इंडिया अपने दो नए स्मार्टफोन Realme C15 और Realme C12 की लॉन्चिंग के लिए आधिकारिक मीडिया इनवाइट भी भेजना शुरू कर दिया है। इस फोन को 18 अगस्त दे दिन लॉन्च किया जाएगा।
18 अगस्त को दो नए रिलयमी फोन होंगे लॉन्च
इन दोनों फोन को रियलमी कंपनी 18 अगस्त को दोपहर 12.30 पर लॉन्च करेगी। कोरोना वायरस की वजह से सभी कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग ऑनलाइन ही कर रही है। इन दोनों फोन को भी रियलमी कंपनी अपने वेबसाइट realme.com, आधिकारिक फेसबुक अकाउंट, ट्विटर अकाउंट और यूट्यूब चैलन पर लॉन्च करेगी।
Realme C12 और Realme c15
आपको बता दें कि Realme C12 और Realme C15 को हाल ही में कंपनी ने इंडोनेशिया में भी लॉन्च किया है। इस वजह से हम Realme C15 के बारे में कुछ फीचर्स की बात कर सकते हैं। Realme C15 में कंपनी ने 6.5 इंच की डिस्प्ले के साथ, मीडियाटेक हेलियो G35 Soc प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 6000 एमएएच की बैटरी भी दी है। रियलमी कंपनी का ये पहला फोन होगा जो 6000 एमएएच की बैटरी के साथ मार्केट में आएगा।
इस फोन की कीमत
इंडोनेशिया में लॉन्च होने के मुताबिक इस फोन की कीमत पर गौर करें तो वहां इसकी कीमत IDR 1,999,000 यानि करीब 10,300 रुपए है। इस कीमत में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट होगा। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। उसकी कीमत IDR 2,199,000 यानि करीब 11,300 रुपए है। वहीं इसका तीसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत IDR 2,499,000 यानि करीब 12,800 रुपए है।
Realme C15 का कैमरा सेटअप
इस फोन में कंपनी 4 बैक कैमरों का सेटअप देगी। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ और तीसरा और चौथा कैमरा 2-2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने एक फ्रंट कैमरा भी दिया हुआ है, जो 8 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है। इन सबके अलावा अब देखना होगा कि कंपनी Realme C12 में क्या-क्या फीचर्स देती है और उसकी कीमत क्या होगी।


Click it and Unblock the Notifications








