Home
News

Realme C12 भारत में हुआ लॉन्च, बजट वाले फोन में मिलेगा बहुत कुछ

Realme C15 और Realme C12 को आज आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये दोनों रियलमी कंपनी के नए बजट स्मार्टफोन हैं। Realme C12 Realme C11 का ही एक अपग्रेडेड वर्ज़न है, जिसे इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। वहीं Realme C15 इस सीरीज का एक नया स्मार्टफोन है। आइए आपको पहले Realme C12 के बारे में बताते हैं फिर Realme C15 के बारे में बताएंगे।

Realme C12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Realme C12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी है, जो 88.8% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया है। इस फोन में कंपनी ने प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन में कैमरा सेटअप के तौर पर कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मोनोक्रोम सेंसर के साथ आता है। इसका तीसरा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो सेंसर के साथ आता है। इस फोन के रियर कैमरा सेटअप में कंपनी पोर्ट्रेट मोड, टाइम लैप्स, एचडीआर, ब्यूटी मोड, एचडीआर, पनोरमिक व्यू, नाइटस्केप और स्लो मोशन जैसे मोड फीचर के तौर पर दिए हैं, जो इस फोन के पिक्चर्स को काफी बेहतरीन बनाते हैं।

इस फोन की बैटरी

इस फोन की बैटरी

Realme C12 में कंपनी ने 6000 एमएएच की बैटरी दी है, ये 10 वॉट के चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन के पिछले हिस्से में एक फिंगरप्रिंट सेटअप भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन के पिछले हिस्से में कंपनी ने माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ-साथ ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस भी कंपनी ने दिया हुआ है। इसका मतलब है कि कनेक्टिविटी फीचर्स के लिहाज से भी ये फोन काफी बेहतर है।

Realme C12 की कीमत

Realme C12 की कीमत

Realme C12 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को एक ही वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किया है। इस वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए है। इस फोन की सेल 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस फोन को फ्लिपकार्ट और realme.com पर बेचा जाएगा। हालांकि इस फोन की ऑफलाइन सेल भी 31 अगस्त से ही शुरू कर दी जाएगी। इस फोन के कलर वेरिएंट की बात करें तो इसे कंपनी ने पॉवर ब्लू और पॉवर सिल्वर कलर में पेश किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme C12 has finally been launched in India today. These are the new budget smartphones of the realme company. Realme C12 is an upgraded version of Realme C11. In this phone, the company has given a 6.5-inch full HD + LCD display, which comes with 88.8% screen to body ratio.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X