Realme C12: 6000 mAh बैटरी वाला फोन कल रात 8 बजे बिक्री के लिए होगा उपलब्ध
Realme C12 को कल यानि 14 सितंबर को फ्लैश सेल में बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन को कंपनी कल फ्लिपकार्ट पर रात 8 बजे से फ्लैश सेल में पेश करने वाली है। इसके अलावा इस फोन को realme.com पर भी बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।

इस फोन के साथ दोनों ही शॉपिंग साइट पर कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आप उन साइट पर जाकर सभी ऑफर्स के बारे में पता कर सकते हैं। हालांकि उन ऑफर्स में एक खास ऑफर ईएमआई का है। आप फ्लिपकार्ट पर ₹1000 रुपए की ईएमआई ऑप्शन भी मिलेगा।
Realme C12 का डिस्प्ले
Realme C12 Realme C11 का ही एक अपग्रेडेड वर्ज़न है, जिसे इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी है, जो 88.8% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया है। इस फोन में कंपनी ने प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है।
कैमरा सेटअप
इस फोन में कैमरा सेटअप के तौर पर कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मोनोक्रोम सेंसर के साथ आता है। इसका तीसरा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो सेंसर के साथ आता है। इस फोन के रियर कैमरा सेटअप में कंपनी पोर्ट्रेट मोड, टाइम लैप्स, एचडीआर, ब्यूटी मोड, एचडीआर, पनोरमिक व्यू, नाइटस्केप और स्लो मोशन जैसे मोड फीचर के तौर पर दिए हैं, जो इस फोन के पिक्चर्स को काफी बेहतरीन बनाते हैं।
इस फोन की बैटरी
Realme C12 में कंपनी ने 6000 एमएएच की बैटरी दी है, ये 10 वॉट के चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन के पिछले हिस्से में एक फिंगरप्रिंट सेटअप भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन के पिछले हिस्से में कंपनी ने माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ-साथ ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस भी कंपनी ने दिया हुआ है। इसका मतलब है कि कनेक्टिविटी फीचर्स के लिहाज से भी ये फोन काफी बेहतर है।
Realme C12 की कीमत
Realme C12 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को एक ही वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किया है। इस वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications