Home
News

Realme C15 और Motorola One Fusion+ को फ्लिपकार्ट पर खरीदने का सबसे अच्छा दिन आज

अगर आप आजकल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आज आपके लिए एक अच्छा दिन हो सकता है। आपको सिर्फ फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर जाना है और भरपूर डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स का फायदा उठाकर अपना मनपसंद फोन खरीदना है। फ्लिपकार्ट पर मोबाइल बोनोज़ा सेल की शुरुआत 26 अगस्त को हुई है, जो 28 अगस्त तक चलेगी। हमने आपको सेल के बारे में बताया और अब हम आपको कुछ उन स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं जो आज 12 बजे फ्लैश सेल में पेश होने वाले हैं।

Realme C15

Realme C15

Realme C15 का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। इस फोन की बिक्री अब से कुछ देर बाद दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस फोन को आज ₹9,999 रुपए की शुरुआती कीमत से बेचा जाएगा। इस कीमत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला फोन मिलेगा। इस फोन के साथ आज आपको कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन मुफ्त मिलेगा। इस फोन की खास बात इसकी 6000 एमएएच की बैटरी है। इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13MP + 8MP + 2MP + 2MP कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस फोन में 8 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

इस फोन के खास फीचर्स

इस फोन के खास फीचर्स

Realme C15 में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले कंपनी ने दी है। इस फोन की डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7% है। इस फोन का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में स्टोरेज के तौर पर कंपनी ने ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इस प्रोसेसर के साथ कंपनी ने इस फोन में 4 जीबी तक रैम दिया है।

Motorola One Fusion+

Motorola One Fusion+

इस लिस्ट में दूसरे स्मार्टफोन का नाम Motorola One Fusion+ है। इस फोन की भी आज दोपहर 12 बजे से फ्लैश सेल की जाएगी। इस फोन की एमआरपी ₹19,999 है, जिसे इस सेल में ₹17,499 में बेचा जा रहा है। लिहाजा इस फोन को आज खरीदने पर यूज़र्स को ₹2,500 रुपए का फायदा होगा। इस फोन की खास बात इसका 64 मेगापिक्सल समेत क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 730G वाला चिपसेट प्रोसेसर के रूप में दिया है।

इस फोन के खास फीचर्स

इस फोन के खास फीचर्स

इस फोन में कंपनी 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले देगी। इस फोन में कंपनी नॉच-लैस डिस्प्ले देने जा रही है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा और ये 395ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ आएगा। मोटोरोला कंपनी के इस नए मोटोरोला वन फ्यूज़न+ फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है। इस फोन की बैटरी 15W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डुअल 4G VoLTE समेत तमाम जरूरी फीचर्स शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Mobile Bonoza sale on Flipkart has started on 26 August, which will run till 28 August. We told you about the cell and now we are telling you about some of those smartphones which are going to be introduced in the flash cell today at 12 o'clock. This list includes the names of Realme C15 and Motorola One Fusion+.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X