Realme C15 को आज दोपहर 2 बजे से खरीदने का मौका, कम कीमत वाला बढ़िया स्मार्टफोन
Realme C15 को आज दोपहर 2 बजे से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को पहले भी सेल के लिए पेश किया जा चुका है। आज एक बार फिर दो बजे से फ्लैश सेल में इस फोन को बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन को Flipkart और Realme.com पर कुछ बेहतरीन ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। आप इन दोनों वेबसाइट पर जाकर आज मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं।
Realme C15 का डिस्प्ले और प्रोसेसर
Realme C15 में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले कंपनी ने दी है। इस फोन की डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7% है। इस फोन का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में स्टोरेज के तौर पर कंपनी ने ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इस प्रोसेसर के साथ कंपनी ने इस फोन में 4 जीबी तक रैम दिया है।
Realme C15 का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसका तीसरा और चौथा कैमरा 2-2 मेगापिक्सल का है। इस फोन में अगले हिस्से में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा दिया है।
6000 एमएएच की बैटरी
इस फोन में कंपनी ने 6000 एमएएच की बैटरी दी है, जो 18 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए भी कंपनी ने वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, 4जी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट समेत जीपीएस और ग्लोनास के भी फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इस फोन के पिछले हिस्से में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, मैगनेटिक इंडक्शन और एंबियंट लाइट सेंसर जैसे कई सेंसर भी दिए गए हैं, जो यूज़र्स के अनुभव को बेहतरीन बनाने में मदद करता है।
Realme C15 की कीमत और बिक्री
अब इस फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन दो वेरिएंट को मार्केट में पेश किया है। Realme C15 का पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 9999 रुपए है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 10,999 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications








