6000 mAh बैटरी वाले फोन को आज खरीदने का मौका
Realme C15 को आज एक बार फिर से सेल में खरीदने का मौका दिया जा रहा है। अगर कम कीमत में एक अच्छा और दमदार बैटरी बैकअप वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो आप आज दोपहर 2 बजे इस फोन को खरीद सकते हैं। इस फोन को फ्लिपकार्ट और realme.com पर खरीदा जा सकता है। इस फोन पर भी कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं जिसके बारे में आप realme.com और flipkart की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Realme C15 का डिस्प्ले और प्रोसेसर
Realme C15 में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले कंपनी ने दी है। इस फोन की डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7% है। इस फोन का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में स्टोरेज के तौर पर कंपनी ने ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इस प्रोसेसर के साथ कंपनी ने इस फोन में 4 जीबी तक रैम दिया है।
Realme C15 का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसका तीसरा और चौथा कैमरा 2-2 मेगापिक्सल का है। इस फोन में अगले हिस्से में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा दिया है।
6000 एमएएच की बैटरी
इस फोन में कंपनी ने 6000 एमएएच की बैटरी दी है, जो 18 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए भी कंपनी ने वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, 4जी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट समेत जीपीएस और ग्लोनास के भी फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इस फोन के पिछले हिस्से में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, मैगनेटिक इंडक्शन और एंबियंट लाइट सेंसर जैसे कई सेंसर भी दिए गए हैं, जो यूज़र्स के अनुभव को बेहतरीन बनाने में मदद करता है।
Realme C15 की कीमत और बिक्री
अब इस फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन दो वेरिएंट को मार्केट में पेश किया है। Realme C15 का पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 9999 रुपए है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 10,999 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications








