Realme C15: 6000 mAh की बैटरी वाला पॉकेट फ्रेंडली फोन 18 अगस्त को होगा लॉन्च
Realme कंपनी 18 अगस्त यानि पसरो अपने दो नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने जा रही है। ये दोनों स्मार्टफोन बजट फ्रेंडली हैं। इनमें से एक स्मार्टफोन Realme C12 और दूसरा स्मार्टफोन Realme C15 है। हमने आपको Realme C12 के बारे में बताया और दूसरे स्मार्टफोन का नाम Realme C15 है।

इन दोनों फोन को रियलमी कंपनी 18 अगस्त को दोपहर 12.30 पर लॉन्च करेगी। कोरोना वायरस की वजह से सभी कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग ऑनलाइन ही कर रही है। इन दोनों फोन को भी रियलमी कंपनी अपने वेबसाइट realme.com, आधिकारिक फेसबुक अकाउंट, ट्विटर अकाउंट और यूट्यूब चैलन पर लॉन्च करेगी।
Realme C15 की कीमत
Realme C15 के बारे में बात करें तो इस फोन को कुछ दिन पहले ही इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। इस फोन का एक वेरिएंट 3 जीबी रैम का है, जो 64 जीबी स्टोरेज के साथ और दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन की कीमत इंडोनेशिया में क्रमश: IDR 1,999,000 यानि करीब 10,100 रुपए और 2,199,000 यानि 11,100 रुपए है। इसक अलावा इसी फोन का एक दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत IDR 2,499,000 यानि 12,700 रुपए है। भारत में भी इस फोन को इन्हीं तीन वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।
इस फोन की सबसे खास बात इस फोन की सबसे खास बात इसका बैटरी बैकअप है। इस फोन में काफी शानदार बैटरी बैकअप की व्यवस्था की गई है, क्योंकि इस फोन में रियलमी कंपनी है 6000 एमएएच की बैटरी दी है। इसमें कंपनी ने 6000 एमएएच की बैटरी के साथ 118 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट स्केनर भी दिया है।
Realme C15 का कैमरा सेटअप
इस फोन में कंपनी 4 बैक कैमरों का सेटअप देगी। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ और तीसरा और चौथा कैमरा 2-2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने एक फ्रंट कैमरा भी दिया हुआ है, जो 8 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है। इन सबके अलावा अब देखना होगा कि कंपनी Realme C12 में क्या-क्या फीचर्स देती है और उसकी कीमत क्या होगी।
इस फोन के दाएं साइड में पावर और बोलने में बटन भी दिए गए हैं। इसके साथ ही 3.5 एमएम का एक हेडफोन जैक भी दिया गया है। इसके अलावा भी इस फोन में काफी सारे फीचर्स शामिल किए गए हैं लेकिन उनके बारे में अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications








