Realme C25 हुआ लॉन्च, पढ़िए और जानिए इसके सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Realme C25 को मंगलवार यानि आद इंडोनेशिया में आज लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का एक सस्ता स्मार्टफोन है, इस फोन की भी काफी चर्चाएं हो रही थी। इस फोन में कंपनी ने दो कलर ऑप्शन दिए हैं। इसके अलावा ट्रिपल कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। आपको बता दें कि Realme C25 और Realme C21 को अभी तक ग्लोबल मार्केट में पेश नहीं किया गया है। आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं।

Realme C25 के स्पेसिफिकेशंस
दो नैनो सिम वाला यह फोन Realme UI 2.0 के साथ एंड्रॉइड 11 पर चलता है और इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 6.5-इंच की एचडी + (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में octa-core MediaTek Helio G70 SoC के साथ ही ARM Mali-G52 GPU और LPDDR4X वाला 4 जीबी रैम दिया गया है।
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है जिसमें f /1.8 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f / 2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फ्रंट में 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है जिसमें f / 2.0 अपर्चर लेंस है।
इस फोन का स्टोरेज और कीमत
इस फोन के स्टोरेज की बात करें तो कंपनी ने इसमें 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट दिया है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G एलटीई, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसके अलावा इस फोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इस फोन के पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Realme C25 के कीमत की बात करें तो इस फोन का पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत IDR 2,299,000 (लगभग 11,500 रुपये) है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। इस फोन को फिलहाल सिर्फ इंडोनेशिया में पेश किया गया है, जहां इसे 27 मार्च से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। हालांकि भारत में भी इस फोन को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








