Home
News

Realme C3 में आया नया अपडेट, पुरानी परेशानी हुई दूर, नई सुविधाएं हुए शामिल

Realme C3 को भारत में नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इस फोन को कुछ ही दिन पहले भारत में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन में कंपनी ने अगस्त 2020 अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। इस अपडेट के आने के बाद ये फोन काफी सारे नए फीचर्स के साथ अपडेट हो जाएगा।

Realme C3 में आया नया अपडेट, पुरानी परेशानी हुई दूर, नई सुविधाएं हुए शामिल

Realme C3 में आया अपडेट

Realme फोरम पोस्ट के मुताबिक रियलमी सी3 के लिए यूज़र्स ने नए अपडेट को स्टैज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है। इस फोन में कंपनी में जुलाई 2020 सिक्योरिटी अपडेट दिया गया है। अब इस फोन में कंपनी ने अगस्त 2020 अपडेट को भी रोलआउट कर दिया है।

नए अपडेट का फायदा

इस नए अपडेट के अंतर्गत कंपनी ने कुछ नए फीचर्स और ऑप्टिमाइज़ेशन को इस फोन में शामिल किया है। इस अपडेट के जरिए कंपनी ने इस फोन के नेविगेशन बटन में भी रोटेट बटन को जोड़ा गया है। इसके अलावा इस फोन में ये नया अपडेट चार्ज करने के दौरान बैटरी आइकॉन के डिस्प्ले को ऑप्टिमाइज़ कर देगा।

इसके अलावा इस फोन का डिस्प्ले और कैमरा कोल्ड स्टार्ट की स्पीड को भी ये अपडेट ऑप्टिमाइज़ कर देगा। इसकी वजह से अगर आपके फोन में फ्लाइट मोड ऑन भी रहेगा तो भी आपका ब्लूटूथ स्टेट्स इफेक्ट नहीं होगा।

आपको बता दें कि फिलहाल इस अपडेट को सिर्फ कुल सीमित यूज़र्स के लिए पेश किया गया है लेकिन जैसे ही कंपनी को इस बात का पता चल जाएगा कि इस अपडेट के आने के बाद फोन में किसी भी तरह का कोई बग शामिल नहीं है, तो इसे सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

पुरानी समस्याओं का किया समाधान

Realme C3 से यूज़र्स कॉन्फ्रेंस कॉल नहीं कर पा रहे थे और नॉन इमरजेंसी नंबर गलत तरीके से फोन की स्क्रीन पर दिख रहे थे। कंपनी ने अपने सॉफ्टवेयर अपडेट से उन प्रॉब्लम्स का भी समाधान कर दिया है।

Realme C3 की कीमत

Realme C3 Volcano Grey का 3 जीबी वेरिएंट और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8999 रुपए है। वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट 9999 रुपए का है। इस फोन को फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया पर बेचा जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme C3 has started receiving new updates in India. This phone was launched in India a few days ago. Now in this phone, the company has started rolling out the August 2020 update. After the arrival of this update, this phone will be updated with many new features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X