Home
News

Realme C3 आज होगा लॉन्च, यहां देखिए लाइव लॉन्च इवेंट और जानिए कीमत और सभी फीचर्स

Realme C3 को आज आखिरकार भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च की चर्चा काफी दिनों से की जा रही थी। आज आखिरकार इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने का दिन भी आ ही गया है। इस स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट अब से कुछ देर बाद दोपहर 12.30 बजे से शुरू किया जाएगा। आइए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे इस फोन के लाइव लॉन्च इवेंट को घर बैठे देख सकते है।

Realme C3 आज होगा लॉन्च, यहां देखिए लाइव लॉन्च इवेंट और जानिए कीमत और सभी फीचर्स

इस फोन के लॉन्च इवेंट को देखने के लिए आपको सिर्फ Realme India के यू-ट्यूब चैनल पर जाना है। वहां पर आप इस फोन के लाइव लॉन्च इवेंट को देख सकते हैं। यहां पर हम आपको उस लॉन्च इवेंट का लिंक भी अटैच करके दे रहे हैं, आप सीधा इसे क्लिक करके देख सकते हैं। इसके अलावा Realme India के आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर भी जाकर इस फोन के लॉन्च इवेंट को देख सकते हैं।

इस फोन के काफी सारे स्पेसिफिकेशंस की चर्चा पिछले काफी वक्त से की जा रही है। उन सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में से इसका प्रोसेसर काफी चर्चाओं में शामिल है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस आने वाले बजट फोन में कंपनी ने Helio G70 चिपसेट दिया है। इसके अलावा इस फोन में काफी सारे खास फीचर्स के दिए जाने की संभावना है। आइए उन कुछ संभावित फीचर्स के बारे में हम आपको बताते हैं।

Android 10 पर चलेगा Realme C3

रियलमी का ये नया स्मार्टफोन Realme C3 Android 10 पर चलेगा और इस फोन में 4 जीबी रैम होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन के जानकारों का मानना है कि इस स्मार्टफोन में कंपनी एक अच्छी गेमिंग क्षमता देने जा रही है, जिसकी वजह से गेम खेलने वाले यूज़र्स को भी इस स्मार्टफोन को यूज़ करने में काफी मजा आएगा। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर RMX2027 होगा।

Realme C3 की कुछ खास स्पेसिफिकेशंस

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट द्वारा पेश कि गई लिस्टिंग से पता चलता है कि कंपनी Realme C3 स्मार्टफोन को डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश करेगी, वहीं फोन में ब्लू कलर बैकपैनल फिनिशिंग होगी। Realme C3 स्मार्टफोन को 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme C3 is finally being launched in India today. The launch of this smartphone was being discussed for a long time. Today is finally the day to launch this smartphone. The launch event of this smartphone will be launched shortly after 12.30 pm.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X