Home
News

अरे वाह! Realme ने 'गजब' कर दिया, ₹10000 में लॉन्च किया जबरदस्त स्मार्टफोन

अफोर्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? बजट भी ज्यादा नहीं है, तो टेंशन खत्म! Realme ने चुनिंदा मार्केट्स के लिए किफायती और दमदार Realme C71 को लॉन्च कर दिया है। फोन C सीरीज में आता है। इसमें फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली मैसिव बैटरी दी गई है।

फोन में AI-कैमरा भी मिलता है, जो कम रेंज में इसे बेस्ट चॉइस बना सकता है। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं और इसकी कीमत कितनी है? सब यहां बताने वाले हैं।

Realme C71 में मिलती हैं दमदार खूबियां

प्राइस और वेरिएंट

Realme C71 BDT 14,999 ( लगभग 10,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ है। यह कीमत 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। इसका टॉप-एंड वेरिएंट-जो कि 6GB+ 128GB है। BDT 15,999 (लगभग 12,000 रुपये) में आता है। फोन बांग्लादेश और वियतनाम जैसे मार्केट्स में Black Night Owl और Swan White जैसे कलर ऑप्शन में आया है।

बैटरी और चार्जिंग

अफोर्डेबल सी-सीरीज फोन में 45W चार्जिंग सपोर्ट वाली 6300mAh की बैटरी लगी हुई है। दावा है कि फोन से लगातार 9 घंटे गेमिंग की जा सकती है। इसमें 50MP AI कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

परफॉर्मेंस और ओएस

फोन में परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T7250 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच HD+ (720x1,604 pixels) स्क्रीन दी गई है। इसमें मैक्सीमम 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज है।

रियलमी इसमें डायनामिक रैम सपोर्ट भी दे रहा है। रैम को 18GB तक बढ़ाया जा सकता है। लेटेस्ट स्मार्टफोन में डुअल सिम (नेनो) सपोर्ट है। यह Android 15-बेस्ड Realme UI पर चलता है।

कनेक्टिविटी और सेंसर

कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें ब्लूटूथ 5.2, GPS, GLONASS, Galileo, Wi-Fi और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें फ्लिकर सेंसर, मैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर और प्रॉक्सीमिटी सेंसर मिलता है। बता दें कंपनी ने हाल ही में रियलमी सी73 5G स्मार्टफोन को भी भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें कई कमाल के फीचर्स कम दाम में ही मिल जाते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X