Home
News

कम दाम में Realme का नया फोन, मात्र ₹10499 में जबरदस्त फीचर्स का कॉम्बो!

Realme ने अपनी 'C' सीरीज में realme C73 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। फोन मात्र ₹10499 में जबरदस्त फीचर्स ऑफर करता है। इसमें फास्ट चार्जिंग वाली बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले दी गई है।

फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर की बदौलत ठीक-ठाक परफॉर्मेंस निकालता है। इसमें क्या खूबियां ऑफर की गई हैं और इसकी कीमत कितनी है। आइए जानते हैं।

Realme C73 5G की भारत में हुई एंट्री

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

लेटेस्ट स्मार्टफोन में 4GB रैम और 8GB डायनामिक रैम का सपोर्ट मिलता है। इसमें एंड्रॉइड 15 बेस्ड रियलमी UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर 32MP का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है।

इसे डस्ट और स्प्लैश प्रूफ बनाने के लिए IP64 की रेटिंग मिली हुई है। इसे अर्मरशेल प्रोटेक्शन मिला हुआ है। फोन में 15W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है।

प्राइस और अवेलेबिलिटी

realme C73 5G जेड ग्रीन, क्रिस्टल पर्पल और ओनिक्स कलर ऑप्शन में आता है। इसके 4GB+64GB मॉडल की कीमत 10,499 रुपये है, जबकि 4GB + 128GB वेरिएंट 11,499 रुपये में आता है। फोन फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए मौजूद है।

डिस्प्ले- 6.67-इंच (720×1604 पिक्सल) HD+ IPS LCD स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ

प्रोसेसर- ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 6nm प्रोसेसर Arm Mali-G57 MC2 GPU के साथ

रैम/स्टोरेज- 4GB LPDDR4X RAM, 64GB / 128GB (UFS 2.2) स्टोरेज, माइक्रोएसडी के साथ 2TB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी हाइब्रिड डुअल सिम (नैनो + नैनो / माइक्रोएसडी)

सेंसर और कनेक्टिविटी- साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-सी ऑडियो, अल्ट्रा लीनियर बॉटम-पोर्टेड स्पीकर, डुअल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.3, GPS, USB टाइप-C पोर्ट मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग- 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बैटरी

कैमरा- इसमें 32MP रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

ओएस- फोन एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X