Home
News

Realme C85 5G vs Nothing Phone 3a Lite: जानिए आपके लिए कौन सा फोन है बेस्ट?

नवंबर 2025 का आखिरी हफ्ता भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए बेहद रोमांचक रहा है। जहां एक तरफ Realme ने बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए Realme C85 5G लॉन्च किया है, जो अपनी बड़ी बैटरी और ड्यूरेबिलिटी के लिए चर्चा में है।

वहीं, दूसरी तरफ Nothing ने स्टाइल और प्रीमियम फील चाहने वालों के लिए Nothing Phone 3a Lite पेश किया है। अगर आप 15,000 से 20,000 रुपये के बीच एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह कंपेरिजन आपके कंफ्यूजन को दूर कर देगा।

Realme C85 5G और Nothing Phone 3a Lite का कंपेरिजन

1. डिजाइन और डिस्प्ले

सबसे पहले बात करते हैं लुक की। Nothing Phone 3a Lite अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph Light के साथ आता है, जो इसे अलग बनाता है। इसमें 6.77 इंच की AMOLED स्क्रीन है, जो फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट देती है।

दूसरी ओर, Realme C85 5G का फोकस खूबसूरती से ज्यादा 'मजबूती' पर है। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और पानी से इसे जबरदस्त सुरक्षा मिलती है। हालांकि, इसमें आपको 6.8 इंच की LCD स्क्रीन मिलती है जो केवल HD+ (720p) रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है।

2. परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के मामले में Nothing Phone 3a Lite बाजी मार लेता है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही इसका Nothing OS बिल्कुल क्लीन एक्सपीरियंस देता है।

वहीं, Realme C85 5G में मीडियाटेक Dimensity 6300 चिपसेट है। यह गेमिंग के लिए यह Nothing के मुकाबले थोड़ा कमजोर साबित हो सकता है। रियलमी का फोन 4GB/6GB रैम ऑप्शन में आता है, जबकि Nothing सीधे 8GB रैम से शुरू होता है।

Realme C85 5G और Nothing Phone 3a Lite का कंपेरिजन

3. कैमरा

कैमरे की बात करें तो Nothing Phone 3a Lite एक कंप्लीट पैकेज लगता है। इसमें पीछे की तरफ तीन कैमरे हैं- 50MP का मेन कैमरा (OIS के साथ), 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस। यह सेटअप स्टेबिलिटी और अच्छी क्वालिटी की फोटोज देता है। सेल्फी के लिए भी इसमें 16MP का कैमरा है।

इसके अलावा, Realme C85 5G में पीछे की तरफ 50MP का Sony IMX852 मेन कैमरा है, लेकिन इसमें अल्ट्रा-वाइड लेंस की कमी खल सकती है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है।

4. बैटरी और चार्जिंग

यहां Realme C85 5G एकतरफा जीत दर्ज करता है। इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो कंपनी के दावे के मुताबिक 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकती है। यह उन लोगों के लिए वरदान है जो चार्जर साथ लेकर चलना पसंद नहीं करते। इसमें 45W की चार्जिंग भी है।

Nothing Phone 3a Lite में स्टैंडर्ड 5,000mAh की बैटरी है। हालांकि यह एक दिन आराम से निकाल देगी, लेकिन रियलमी के सामने यह छोटी लगती है। एक और बात, Nothing के बॉक्स में आपको चार्जर नहीं मिलता, जबकि रियलमी चार्जर साथ दे सकता है।

Realme C85 5G और Nothing Phone 3a Lite का कंपेरिजन
फीचर Realme C85 5G Nothing Phone 3a Lite
कीमत (शुरुआती) ₹14,999 (ऑफर प्राइस) ₹19,999 (ऑफर प्राइस)
डिस्प्ले 6.8" LCD, HD+, 144Hz 6.77" AMOLED, FHD+, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300 MediaTek Dimensity 7300 Pro
रैम/स्टोरेज 4GB/6GB + 128GB 8GB + 128GB/256GB
रियर कैमरा 50MP (Main) 50MP (OIS) + 8MP (UW) + 2MP
फ्रंट कैमरा 8MP 16MP
बैटरी 7,000mAh (45W चार्जिंग) 5,000mAh (33W चार्जिंग)
खासियत IP69 रेटिंग (वाटरप्रूफ), बड़ी बैटरी ट्रांसपेरेंट डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X