Realme Days Sale: 6-8 GB रैम वाले स्मार्टफोन काफी कम कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध
अगर आप रियलमी का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आज से अगल तीन दिन आपके पास डिस्काउंट और ऑफर्स पाने का मौका है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रियलमी कंपनी ने Realme Days Sale का ऐलान किया है। ये सेल अगले तीन दिन यानि 8 नवंबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान आपको आपको रियलमी के कई स्मार्टफोन्स पर काफी सारे ऑफर्स मिलेंगे।

Realme Days Sale में शानदार डिस्काउंट
ये सेल रियलमी के ऑफिसियल वेबसाइट realme.com, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन वेबसाइट पर भी चल रही है। इनमें से किसी भी जगह से आप रियलमी के स्मार्टफोन्स को ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इन स्मार्टफोन के साथ कंपनी कुछ ऑफर्स भी पेश कर रही है। आप इन वेबसाइट पर जाकर उन ऑफर्स को देख सकते हैं और अपने लिए रियलमी स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। हालांकि हम आपको कुछ डिस्काउंट्स और ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

- Realme C2: इस स्मार्टफोन को यूज़र्स 5,999 रुपए में खरीद सकते हैं, जिसमें उन्हें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन रियलमी कंपनी का सबसे कम कीमत वाला स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन का एक दूसरा वेरिएंट भी है, जो कि 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, इस स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपए है।
- Realme 2 Pro: इस स्मार्टफोन बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, इसकी कीमत 8,999 रुपए है। इसके अलावा इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, इसकी कीमत 10,999 रुपए है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, इसकी कीमत सिर्फ 12,999 रुपए है।
- Realme 3: इस स्मार्टफोन में दो वेरिएंट हैं। पहला 3 जीबी रैम, जिसे 7,999 रुपए और दूसरा 4 जीबी रैम, जिसे 9,999 में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन पर सेल के दौरान एक्सचेंज ऑफर्स के साथ-साथ बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध हैं।
- Realme 3i: इस स्मार्टफोन को लॉन्च हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए है लेकिन इस सेल में आप इस स्मार्टफोन को भी 7,499 रुपए में खरीद सकते हैं।
- Realme 5 Pro: इस स्मार्टफोन को यूज़र्स रियलमी डेज़ सेल के दौरान 12,999 रुपए में खरीद सकते हैं।
इन स्मार्टफोन के अलावा भी कंपनी Realme 3 Pro और Relame X जैसे स्मार्टफोन्स पर भी डिस्काउंट और ऑफर्स दे रही है। अगर आप रियलमी के स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आपके पास काफी शानदार मौका है। आप अगले तीन दिनों में अपने लिए एक अच्छा स्मार्टफोन डिस्काउंट्स और ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








