Home
News

रियलमी डेज़ सेल आज से हुई शुरू, कई स्मार्टफोन्स पर काफी डिस्काउंट

रियलमी कंपनी ने आज से एक बार फिर एक नई सेल का आयोजन किया है। इस सेल का नाम Realme Days Sale है। इस सेल को आज यानि 19 अगस्त से शुरू किया जाएगा और ये 22 अगस्त तक चलेगा। इस सेल में रियलमी कंपनी के कई स्मार्टफोन्स पर सेल चल रही है।

रियलमी डेज़ सेल आज से हुई शुरू, कई स्मार्टफोन्स पर काफी डिस्काउंट

इस सेल में Realme 3, Realme 3 Pro, Realme 2, Realme 2 Pro, Realme U1, Realme C2 जैसे कई स्मार्टफोन पर ऑफर दिया जा रहा है। रियलमी के इन पुराने स्मार्टफोन के अलावा नए स्मार्टफोन Realme X पर भी इस सेल में डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

Realme 3 Pro

Realme 3 Pro पर कंपनी 1,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इस फोन को यूज़र्स 12,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला स्मार्टफोन मिलेगा। इसके अलावा आप इस सेल के दौरान पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके भी 12,000 रपए तक का ऑफ पा सकते हैं। वहीं अगर एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 10% का डिस्काउंट दिया जाएगा।

Realme X

इस स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया था। कई बार फ्लैश सेल में पेश होने के बाद इस फोन को बिक्री के लिए ओपन सेल में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन की कीमत 16,999 रुपए है। अगर आप एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 10% का डिस्काउंट मिलेगा।

इसके अलावा अगर आप रियलमी की ऑफिसियल साइट से इस फोन को खरीदेंगे और मोबीक्विक के जरिए पमेंट करेंगे तो आपको 10% का सुपर कैशबैक भी मिलेगा। इसके लिए आपको एक कोड का इस्तेमाल करना होगा। ये कोड KWIK10 है। इसमें आपको अधिकतम 1000 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि ये ऑफर 31 अगस्त तक चलेगा।

इस फोन में दो वेरिएंट दिए गए हैं। पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है और दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन में इन फिंगरप्रिंट सेंसर, पॉप-अप सेल्फी कैमरा समेत बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं। इसी तरह से इस सेल में आप रियलमी के कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर्स पा सकते हैं।

Realme 5 Series की लॉन्चिंग

हालांकि आपको बता दें कि कल कंपनी अपना एक नया स्मार्टफोन सीरीज Realme 5 और Realme 5 Pro लॉन्च करने जा रही है। इस फोन में 4 कैमरों का सेटअप होगा और एक वेरिएंट 10,000 रुपए से कम में ही लॉन्च किया जाएगा। अगर आप उस स्मार्टफोन के बारे में जानना चाहते हैं तो हिंदी गिज़बॉट को पढ़ते रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
From today, the realme company has once again organized a new sale. The name of this sale is Realme Days Sale. This sale will be started today i.e. from 19 August and it will run till 22 August. In this sale, many smartphones of the realme company are going on sale. In this sale, many smartphones such as Realme 3, Realme 3 Pro, Realme 2, Realme 2 Pro, Realme U1, Realme C2 are being offered.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X