Realme Festive Days Sale: 16 अक्टूबर से हो रही है शुरू, इन प्रोडक्ट्स पर उठाएं भारी लाभ
Realme Festive Days कंपनी की अनुअल सेल होती है। जिसके लिए कंपनी ने तारीख की घोषणा कर दी है। रियलमी ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर सेल की तारीख का ऐलान किया। बता दें कि रियलमी के सेल 16 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

सेल के दौरान कंपनी हर रोज़ दोपहर 12 बजे फ्लैश डील पेश करेगी। सेल में कस्टमर्स को फ्री शीपिंग, सिलेक्टेड बैंक कार्ड्स इस्तेमाल करने पर कूपन्स और डिस्काउंट ऑफर किया जाता है। इसके अलावा इसमें क्या कुछ खास होने वाला है, आइए जानते हैं।
रियलमी फेस्टिव डेज़ सेल
अपनी अनुअल सेल में रियलमी अपने अपकमिंग लॉन्च Realme 7i को सेल के लिए एवेलेबल कराएगी। इसके साथ ही Realme 7 Pro Sun Kissed Edition की भी सेल आयोजित की जाएगी। इतना ही नीहं कंपनी के Realme C11, Realme C15 और Realme X3 जैसे कुछ स्मार्टफोन्स को कम कीमतों पर भी बेचा जाएगा।
किस फोन पर कितनी छूट
Realme C11 पर सेल के दौरान स्मार्टफोन पर 500 रुपये की छूट दी जाएगी। इसकी कीमत 7,499 रुपये है लेकिन सेल के अंतर्गत ये फोन 6,999 रुपये में लिस्ट होगा।
Realme C15 की मौजूदा कीमत 9,999 रुपये है लेकिन सेल में आप इसे 8,999 रुपये में खरीद सकेंगे। यानि Realme C15 पर 1,000 रुपए की कटौती की जाएगी।
Realme X3 पर कंपनी ने 3,000 की भारी छूट रखी है। फिलहाल, Realme X3, 24,999 रुपये की कीमत से शुरू होता है। लेकिन आप सेल में इसे 21,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
इन सब के अलावा, Realme Buds Classic, Realme Buds Wireless, Realme Buds Q, Realme Buds Air Neo और Realme Watch पर भी छोटे-मोटे डिस्काउंट प्रदान किए जाएंगे।
रियलमी बड्स एयर नियो और रियलमी वॉच
दोनों पर रियलमी ने 1,000 रुपए की छूट रखी है। जिसके बाद रियलमी बड्स एयर नियो की कीमत 1,999 रुपये और रियलमी वॉच की कीमत 2,999 रुपये होगी। वहीं, रियलमी बड्स क्लासिक 20 रुपये के डिस्काउंट के साथ 389 रुपये के साथ लिस्ट होगा। रियलमी बड्स वायरलेस में 300 रुपये की छूट मिलेगी, जिसके बाद इसका प्राइस ,499 रुपये हो जाएगा। वहीं, 500 रुपये की छूट के साथ रियलमी बड्स क्यू को पेश किया जाएगा। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 1,499 रुपये होगी।
रियलमी के कुछ नए प्रॉडक्ट्स पर भी होगी सेल
बताते चलें कि Realme 7i और Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Edition स्मार्टफोन की सेल 16 अक्टूबर को सुबह 12 बजे शुरू होगी। इसके साथ ही हाल ही में लॉन्च हुए Realme Smart SLED TV 55-Inch, Realme Buds Air Pro, Realme Buds Wireless Pro और Realme N1 Sonic Electric Toothbrush को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








