Realme C3 की पहली फ्लैश चल रही है, ऑफर्स के बारे में पढ़ें और जल्दी खरीदें
अगर आप कम कीमत में एक अच्छा और नया लेटेस्ट लॉन्च हुआ स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो अभी तुरंत बिना वक्त गवाएं Realme.com या Fipkart पर चले जाए। इन दोनों साइट पर रियलमी के एक नए फोन Realme C3 को पहली बार फ्लैश सेल में पेश किया गया है।

अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं को आप अभी तुरंत रियलमी या फ्लिपकार्ट की साइट पर जाइए। इस फोन को आज 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे से फ्लैश सेल में पेश किया गया है। इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है, इस फोन की कीमत 6,999 रुपए है। वहीं दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 7,999 रुपए है।
पहली बिक्री पर ऑफर्स
इस फोन को खरीदने पर कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इस फोन को खरीदने पर जियो की तरफ से भी 7,550 रुपए का फायदा मिलेगा। इसके अलावा रियलमी वेबसाइट पर यूज़र्स रियलमी के किसी स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर ऑफर पा सकते हैं। वहीं फ्लिपकार्ट पर हर फोन के लिए एक्सचेंज ऑफर चल रहा है। इस एक्सचेंज ऑफर में कम से कम 1000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।
इस फोन की कुछ खास स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.5 इंच की डिस्प्ले दी है। ये फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इसमें एक 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया हुआ है। इस फोन के कैमरे के साथ पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स के साथ-साथ एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
इस फोन के कुछ खास फीचर्स
इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने Helio G70 चिपसेट दिया है। ये फोन एंड्रॉयड 10 पर चलने वाला स्मार्टफोन है। इस फोन में कंपनी ने 3 और 4 जीबी रैम का ऑप्शन दिया है। इसके साथ 32 और 64 जीबी का स्टोरेज ऑप्शन है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने एक 5000 एमएएच की दमदार बैटरी भी दी है जो इस फोन में काफी समय तक जान फूंकने का काम करती है। इस फोन के बारे में कंपनी ने दावा किया है कि ये 727.7 घंटे का स्टैंडबाय और 43.9 घंटे तक का टॉक टाइम देगा।


Click it and Unblock the Notifications








