Home
News

Realme Freedom Sale: रियलमी सी53, रियलमी 11 प्रो 5जी, नार्ज़ो 60 सीरीज के साथ कई फोन पर भारी छूट

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने हाल ही में भारत में अपनी फ्रीडम सेल की शुरूआत की है। यह लाइव सेल 10 अगस्त (यानी कल) खत्म होगी। Realme अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 3,000 रुपये तक के शानदार बैंक डिस्काउंट और ऑफर पेश कर रही है। सेल के दौरान Realme C53, Narzo 60 सीरीज और Realme 11 Pro 5G सीरीज जैसे नए स्मार्टफोन भारी छूट पर उपलब्ध हैं।

रियलमी सी53, रियलमी 11 प्रो 5जी सीरीज के साथ कई फोन पर छूट

आपको बिक्री के बारे में अधिक विस्तृत जानकारी देने के लिए यहां टॉप सौदों की पूरी सूची दी गई है।

Realme C53

108MP प्राइमरी कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला नया Realme C53 आप 1,000 रुपये की बैंक छूट के बाद 9,999 रुपये की रियायती कीमत पर पा सकते हैं।

Realme Narzo N53

Realme Narzo N53 में 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी दी गई है। लेटेस्ट Narzo N53 सेल के दौरान 8,999 रुपये में उपलब्ध है।

Realme 11 Pro 5G और Pro Plus 5G

100MP OIS लेंस और 5000mAh बैटरी वाला Realme 11 Pro 5G 22,999 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध है। इसके अलावा, 11 प्रो प्लस, जिसमें 200MP और डाइमेंशन 7050 5G चिप है, छूट के बाद कम से कम 26,999 रुपये में पा सकते हैं।

Realme Narzo 60 5G और 60 Pro 5G

Narzo 60 सीरीज के वेनिला ट्रिम को ऑफर के बाद 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आप 60 Pro 5G को ऑफर के साथ कम से कम 22,999 रुपये में पा सकते हैं ।

Realme Narzo N55

64MP प्राइमरी और Helio G88 के साथ Narzo लाइनअप में 'N' सीरीज डिवाइस 10,999 रुपये से कम में उपलब्ध हो सकता है।

Realme C55

आप Realme C55 को 10,999 रुपये की रियायती कीमत पर खरीद सकते हैं, जिसमें Helio G88 प्रोसेसर और 90Hz डिस्प्ले है।

Realme 10 Pro और 10 Pro+ 5G

108MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 695 चिप वाले Realme 10 Pro 5G को आप सेल के दौरान 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, कर्व्ड डिस्प्ले वाला Realme 10 Pro Plus 5G डिस्काउंट के बाद 22,999 रुपये में उपलब्ध है।

अन्य गैजेट्स की तरह, आप Realme Pad 2 को 19,999 रुपये की रियायती दर पर खरीद कर सकते हैं। रियलमी बड्स वायरलेस 3 1,799 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। लास्ट में, Realme TechLife बड्स T100 को सेल के दौरान 1,389 रुपये में खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Chinese smartphone maker Realme recently launched its Freedom Sale in India. This live sale will end on August 10 (i.e. tomorrow). Realme is offering amazing bank discounts and offers of up to Rs 3,000 on its official website. New smartphones like Realme C53, Narzo 60 series and Realme 11 Pro 5G series are available at huge discounts during the sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X