Realme GT 7 का टीजर जारी, जल्द होगा भारत में लॉन्च; मिलेंगे पावरफुल फीचर्स
Realme भारत में अपने GT सीरीज का दायरा बढ़ाने जा रहा है। Realme GT 7 Pro के बाद अब कंपनी भारत में Realme GT 7 को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में यह स्मार्टफोन चीन में पेश किया गया था। अब भारत में भी इसकी लॉन्चिंग को लेकर टीजर सामने आ चुका है।
फोन की अमेजन पर अवेलेबिलिटी भी कंफर्म कर दी गई है। रियलमी ने Krafton के साथ पार्टनरशिप की है, ताकि यूजर्स को 6 घंटे तक स्टेबल 120fps गेमिंग एक्सपीरियंस दिया जा सके। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Realme GT 7 भारत में लॉन्च की जानकारी
कंपनी ने अब तक फोन की लॉन्च डेट ऑफिशियली नहीं बताई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि Realme GT 7 मई महीने में भारत में लॉन्च हो सकता है। Realme का दावा है कि यह फोन "ग्राउंड-अप" यानी बिलकुल नए सिरे से डिजाइन किया गया है, जिससे संभावना है कि भारत में इसका हार्डवेयर वेरिएंट चीन से अलग हो सकता है। अमेजन पर टीजर इमेज में देखा जा सकता है कि फोन में सेंटर-अलाइन पंच-होल कैमरा दिया गया है और बेजल्स काफी पतले हैं।
पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर फोन के राइट साइड में हैं, जिसमें पावर बटन को ऑरेंज कलर एक्सेंट दिया गया है। नीचे की तरफ स्पीकर वेंट, सिम ट्रे और USB टाइप-C पोर्ट मौजूद हैं।
Realme GT 7 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
भारत में लॉन्च होने वाले Realme GT 7 को लेकर रिपोर्ट्स हैं कि इसमें 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध रहेगा। फोन ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में आ सकता है। हाल ही में यह फोन गीकबेंच पर मॉडल नंबर RMX5061 के साथ स्पॉट हुआ था। फोन में एंड्रॉइड 15 OS और संभवतः MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट हो सकता है। चीन में पेश वेरिएंट में Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया गया है।
एक्सपेक्टेड प्राइस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में आने वाला GT 7 वेरिएंट शायद Realme Neo 7 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे चीन में दिसंबर में लॉन्च किया गया था। उसकी कीमत चीन में लगभग CNY 2,199 (करीब 25,800 रुपये) थी। भारत में Realme GT 6 की शुरुआती कीमत 40,999 रुपये थी, ऐसे में GT 7 की कीमत भी मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट में होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








