Realme GT 7 इंडिया में जल्द होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी के साथ आएगा दमदार स्मार्टफोन
Realme अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 7 23 अप्रैल को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इसके भारतीय वेरिएंट से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए यह खुलासा हुआ है कि इंडिया में आने वाला वेरिएंट MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर से लैस होगा और Android 15 पर काम करेगा।

गीकबेंच लिस्टिंग में हुआ खुलासा
Xpertpick की रिपोर्ट के मुताबिक, RMX5061 मॉडल नंबर वाले Realme डिवाइस को गीकबेंच पर देखा गया है, जो कि भारत में लॉन्च होने वाले Realme GT 7 का वेरिएंट है। इस फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2078 और मल्टी-कोर टेस्ट में 7037 स्कोर किया है।
Dimensity 9300+ SoC और 12GB रैम
फोन में 3.40GHz की स्पीड वाला एक कोर, 2.85GHz वाले तीन कोर और 2.0GHz वाले चार कोर शामिल हैं। साथ ही Mali-G720 Immortalis MC12 GPU भी देखने को मिलेगा। लिस्टिंग से यह भी साफ हो गया है कि फोन में 12GB रैम और एंड्रॉइड 15 का सपोर्ट होगा।
Realme Neo 7 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है GT 7
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारतीय वेरिएंट Realme Neo 7 का रीब्रांड हो सकता है, जिसे दिसंबर 2024 में चीन में लॉन्च किया गया था।
Realme GT 7 के संभावित फीचर्स
डिस्प्ले- 6.78-इंच 1.5K 8T LTPO OLED, 1Hz से 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर- MediaTek Dimensity 9300+ SoC
GPU- Mali-G720 Immortalis MC12
कैमरा- 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड, 16MP फ्रंट कैमरा
बैटरी- 7,000mAh, 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग
स्टोरेज- 12GB रैम + 512GB स्टोरेज
अन्य फीचर्स- NFC और INT सपोर्ट
कलर ऑप्शन- ब्लू और ब्लैक
भारत में लॉन्च की तैयारी
Realme GT 7 को जल्द ही भारत में भी पेश किया जाएगा। डिवाइस में दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ प्रीमियम डिजाइन मिलने की उम्मीद है। लॉन्च डेट और कीमत की पुष्टि जल्द की जा सकती है। फोन पिछले रियलमी जीटी 6 का सक्सेसर है तो कंपनी जाहिर तौर पर इसमें कई अपग्रेड शामिल करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








