Home
News

Realme GT 7 Pro पर ₹15000 की तगड़ी छूट, बेहतरीन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

Realme ने अपने प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 7 Pro की कीमत में बड़ा कटौती कर दी है। कंपनी के अपकमिंग Realme GT 8 Pro लॉन्च से पहले यह भारी डिस्काउंट दिया गया है। फोन की कीमत में 15,000 रुपये तक की कमी की गई है, साथ ही बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है।

Realme GT 7 Pro अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिस्प्ले और दमदार कैमरा सिस्टम के लिए जाना जाता है। ऐसे में कम कीमत पर यह डील ग्राहकों के लिए काफी आकर्षक साबित हो सकती है।

Realme GT 7 Pro पर ₹15000 की तगड़ी छूट

Realme GT 7 Pro: नई कीमत और ऑफर्स

लॉन्च के समय Realme GT 7 Pro की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये थी। लेकिन अब इसका 12GB+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर सिर्फ 44,498 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स भी लागू हैं। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 33,300 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। इस तरह नई कीमत और एक्सचेंज ऑफर मिलाकर यह फ्लैगशिप फोन बहुत कम दाम में खरीदा जा सकता है।

Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशन

Realme GT 7 Pro एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो दमदार डिस्प्ले, तेज प्रोसेसर और एडवांस कैमरा फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.78-इंच का 1.5K LTPO Eco2 OLED Plus 3D डिस्प्ले दिया गया है, जो 2780×1264 पिक्सल रेजॉल्यूशन, FHD+ सपोर्ट और 6500 निट्स की अल्ट्रा-हाई पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है।बेहद पतले बेजल्स और 94.2% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

फोन में 3nm आधारित Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है, जो 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ मिलकर टॉप-लेवल परफॉर्मेंस देता है। यह Android 15 बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। पावर के लिए 5,800mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 120W सुपरफास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कैमरों की बात करें तो इसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल, 120x सुपर जूम) शामिल हैं। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT 7 Pro gets a massive Rs 15,000 price cut ahead of GT 8 Pro launch. Check new price, offers, exchange benefits and full specifications.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X