Realme GT 8 Pro भारत में 20 नवंबर को लॉन्च होगा, मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर
Realme ने अपने अगले हाई-एंड स्मार्टफोन Realme GT 8 Pro की भारत लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह डिवाइस 20 नवंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को चीन में 21 अक्टूबर को पेश किया गया था। अब Realme भारतीय यूजर्स के लिए इसे एक नए डिजाइन और यूनीक तकनीक के साथ पेश करने जा रही है।
Realme GT 8 Pro को कंपनी अब तक का सबसे शक्तिशाली और इनोवेटिव GT-सीरीज स्मार्टफोन बता रही है। इसमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, मॉड्यूलर कैमरा डिजाइन और 120W सुपर फास्ट चार्जिंग जैसी हाई-एंड सुविधाएं दी गई हैं।

2K डिस्प्ले और 120W सुपर फास्ट चार्जिंग
फोन में 2K रेजॉल्यूशन डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। हेवी यूजेज के दौरान ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें 7,000 sq mm वायपर चेंबर कूलिंग सिस्टम लगाया गया है।
पावर के लिए Realme GT 8 Pro में 7,000mAh की Titan Battery दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि केवल 15 मिनट की चार्जिंग में पूरे दिन की पावर मिल जाएगी। कंपनी के मुताबिक, फोन में 7.6 घंटे BGMI गेमप्ले, 21 घंटे YouTube प्लेबैक और 523 घंटे स्टैंडबाय टाइम मिल सकता है।
मॉड्यूलर कैमरा सिस्टम
इस बार Realme ने GT 8 Pro में एक अनोखा कदम उठाया है। फोन में Ricoh GR के साथ को-इंजीनियर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत है मॉड्यूलर कैमरा डिजाइन। यूजर खुद स्क्रूड्राइवर की मदद से कैमरा मॉड्यूल को हटाकर या बदल सकते हैं।

बॉक्स में फोन के साथ एक गोल "Oreo-स्टाइल" कैमरा मॉड्यूल आता है, जबकि रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल अलग से खरीदा जा सकता है। हालांकि, ऑफलाइन Realme Store से फोन खरीदने वालों को यह दूसरा मॉड्यूल मुफ्त में दिया जाएगा।
डिजाइन और सॉफ्टवेयर
फोन का डिजाइन मेटल फ्रेम के साथ क्लीन और इंडस्ट्रियल लुक देता है। इसमें सेंटर-पंच कैमरा, 214 ग्राम वजन, और IP69 रेटिंग दी गई है, जो पानी और धूल से सेफ्टी प्रदान करती है। डिवाइस बॉक्स से बाहर ही Android 16-बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करेगा।


Click it and Unblock the Notifications