Home
News

Realme GT 8 Pro: धांसू फोन ला रहा Realme, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मारेगा एंट्री!

Realme भारतीय मार्केट में एक बार फिर बड़ा धमाका करने जा रहा है। कंपनी अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 8 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। खास बात यह है कि इस बार Realme ने जापान की मशहूर कैमरा कंपनी Ricoh के साथ साझेदारी की है, जिससे फोन में मिलने वाला कैमरा सेटअप और फोटोग्राफी एक्सपीरियंस पहले से कहीं बेहतर होगा।

कंपनी ने पुष्टि की है कि इस फोन में मॉड्यूलर रियर कैमरा सिस्टम दिया जाएगा, जिसके जरिए यूजर्स कैमरा आइलैंड के डिजाइन को अपनी पसंद के मुताबिक बदल सकेंगे।

Realme GT 8 Pro: धांसू फोन ला रहा Realme

Realme ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme GT 8 Pro भारत में 10 से 12 नवंबर के बीच लॉन्च हो सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी दिवाली सीजन को ध्यान में रखते हुए इसे उसी अवधि में लॉन्च करेगी, ताकि यूजर्स को एक प्रीमियम ऑप्शन मिल सके।

शानदार स्पेसिफिकेशन

Realme GT 8 Pro में 2K रेजॉल्यूशन वाला 10-बिट LTPO BOE फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा, जो इसे अल्ट्रा-फास्ट परफॉर्मेंस देगा। इसमें 16GB तक RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।

पावर के लिए इसमें 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, फोन को IP69 रेटिंग भी मिलेगी, जिससे यह पानी और धूल से पूरी तरह सेफ रहेगा।

कैमरा होगा सुपर एडवांस्ड

कैमरा के मामले में Realme GT 8 Pro एक नया मानक स्थापित करने वाला है। फोन में 200MP पेरिस्कोप लेंस, 50MP Sony प्राइमरी सेंसर (OIS) और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। Ricoh के साथ साझेदारी की वजह से इसमें खास GR Mode दिया गया है, जिसमें फास्ट इंटरफेस, GR शटर साउंड, Snap Mode फोकस ऑप्शन और डुअल फोकल लेंथ (28mm और 40mm) जैसी खासियतें होंगी।

इसके अलावा, यूजर्स को पांच क्लासिक Ricoh GR कलर टोन Standard, Positive Film, Negative Film, Monotone और High-Contrast B&W मिलेंगे, जिससे फोटोग्राफी का अनुभव और भी शानदार हो जाएगा।

संभावित कीमत और लॉन्च डिटेल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme GT 8 Pro की भारत में शुरुआती कीमत करीब ₹65,000 हो सकती है। यह प्राइस रेंज इसे सीधे OnePlus, Samsung और iQOO जैसे फ्लैगशिप फोन के मुकाबले में खड़ा करेगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X