Home
News

Realme GT 8 Pro की जल्द होगी धमाकेदार एंट्री, फीचर्स मिलेंगे दमदार

Realme अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 8 Pro को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन नवंबर में लॉन्च होगा, जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी लॉन्च डेट 20 नवंबर बताई जा रही है। यह फोन हाल ही में चीन में लॉन्च हुआ था और अब भारतीय मार्केट में भी इसके आने से प्रीमियम सेगमेंट में तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

फोन को Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल साइट से खरीदा जा सकेगा। वहीं स्टैंडर्ड Realme GT 8 के इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

Realme GT 8 Pro की जल्द होगी धमाकेदार एंट्री

Realme GT 8 Pro: संभावित लॉन्च डेट

टिप्स्टर योगेश ब्रार के मुताबिक Realme GT 8 Pro भारत में 20 नवंबर को लॉन्च हो सकता है। यह तारीख कंपनी के उस टीज से भी मैच करती है, जिसमें कहा गया था कि फोन नवंबर में आएगा। लॉन्च के बाद यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों के जरिए सेल पर उपलब्ध होगा।

लॉन्च से पहले कन्फर्म फीचर्स

Realme ने फोन के कुछ फीचर्स पहले ही टीज कर दिए हैं। इसमें मिलेगा।

  • Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर
  • HyperVision AI चिप
  • Ricoh GR के साथ मिलकर विकसित ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम

ये फीचर्स फोन को प्रीमियम लेवल पर सेट कर देते हैं और AI कैमरा परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड दिखाते हैं।

Realme GT 8 Pro: स्पेसिफिकेशन्स

चीन में यह फोन 21 अक्टूबर को लॉन्च हुआ था और उम्मीद है कि भारत में भी इसी स्पेक्स के साथ आएगा।

डिस्प्ले

  • 6.79-इंच QHD+ AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले
  • 144Hz रिफ्रेश रेट
  • 3,200Hz टच सैंपलिंग रेट
  • 7,000 निट्स पीक ब्राइटनेस

कैमरा

  • 50MP प्राइमरी कैमरा
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
  • 200MP टेलीफोटो लेंस

परफॉर्मेंस

  • Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप
  • 16GB तक LPDDR5X RAM
  • 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज

बैटरी

  • 7,000mAh बैटरी
  • 120W फास्ट चार्जिंग

फोन तीन कलर ऑप्शंस में आता है: ब्लू, व्हाइट और ग्रीन

Realme GT 8 Pro अपने दमदार प्रोसेसर, AI कैमरा सिस्टम और पावरफुल बैटरी के साथ फ्लैगशिप मार्केट में जबरदस्त एंट्री करने वाला है। लॉन्च डेट और कीमत का इंतजार तो सबको रहेगा, लेकिन स्पेक्स देखकर साफ है यह फोन प्रीमियम यूजर्स के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X