Realme GT 8 Pro vs OnePlus 15: 2025 का असली फ्लैगशिप चैंपियन कौन? पढ़ें पूरा कंपेरिजन
इस साल फ्लैगशिप सेगमेंट में कई स्मार्टफोन्स की तूफानी अंदाज में एंट्री हुई है। इसी कड़ी में Realme GT 8 Pro और OnePlus 15 ने बाजार में जोरदार एंट्री मारी। दोनों कंपनियां पावरफुल परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन, बेहतरीन कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ देकर यूजर्स को आकर्षित करना चाहती हैं।
Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लेकर हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले तक- ये दोनों स्मार्टफोन स्पेक्स की दुनिया में कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। ऐसे में इन दोनों के बीच यूजर्स को कन्फ्यूजन रहता है। हम यहां दोनों फोन्स का फीचर्स से लिहाज से पूरा कंपेरिजन करने वाले हैं।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Realme GT 8 Pro डिजाइन के मामले में क्रिएटिव अप्रोच अपनाता है। इसमें स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल और वीगन लेदर बैक मिलता है, जिसे Photonic Nano-Carving तकनीक से तैयार किया गया है। यह यूजर्स को अपने फोन की स्टाइल को कस्टमाइज करने की आजादी देता है।
दूसरी ओर, OnePlus 15 में नया स्क्वायर कैमरा आइलैंड और मिनिमलिस्ट डिजाइन मिलता है। इस फोन की मजबूती बढ़ाने के लिए इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी मल्टी-लेवल वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन रेटिंग्स दी गई हैं। साथ ही, इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
डिस्प्ले
Realme GT 8 Pro
- 6.7-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले
- 144Hz रिफ्रेश रेट
- 4000 nits पीक ब्राइटनेस
OnePlus 15
- 6.7-इंच BOE Flexible AMOLED 3rd Gen डिस्प्ले
- 165Hz रिफ्रेश रेट
- 1.5K रेजोल्यूशन
- 3600 nits पीक ब्राइटनेस
- 100% DCI-P3 कलर
OnePlus 15 थोड़ा तेज और ज्यादा स्मूद स्क्रीन एक्सपीरियंस दे सकता है, जबकि Realme ब्राइटनेस और रेजोल्यूशन में बढ़त रखता है।
कैमरा
Realme GT 8 Pro में Ricoh GR के साथ मिलकर तैयार किया गया कैमरा सेटअप है।
- 50MP मेन सेंसर (Ricoh GR Mode के साथ)
- 200MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल, 12x लॉसलेस जूम)
- 50MP अल्ट्रावाइड
- 50MP फ्रंट कैमरा
- 4K 120fps Dolby Vision वीडियो सपोर्ट
OnePlus 15
- 50MP मेन कैमरा
- 50MP अल्ट्रावाइड
- 50MP टेलीफोटो
- 32MP फ्रंट कैमरा
- 8K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
Realme क्रिएटिव और हाई-रिजोल्यूशन टेलीफोटो में आगे है, जबकि OnePlus वीडियो और कलर ऑप्टिमाइजेशन में मजबूत है।
परफॉर्मेंस
दोनों ही फोन में शक्तिशाली Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है।
- R1 ग्राफिक्स चिप
- Hyper Vision AI चिप
- 7000 sq mm VC कूलिंग
OnePlus 15 में इस चिपसेट को हाई-परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी कोर्स के साथ ऑप्टिमाइज किया गया है। दोनों फोन हेवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
बैटरी और चार्जिंग
Realme GT 8 Pro
- 7000mAh बैटरी
- 120W फास्ट चार्जिंग
- 50W वायरलेस चार्जिंग
OnePlus 15
- 7300mAh बड़ी बैटरी
- 120W Super Flash Charge
- 50W वायरलेस चार्जिंग
OnePlus 15 बैटरी क्षमता में आगे है।
कीमत
Realme GT 8 Pro
- ₹72,999 (12GB/256GB)
- ₹78,999 (16GB/512GB)
OnePlus 15
- ₹72,999 (12GB/256GB)
- ₹79,999 (16GB/512GB)
दोनों की शुरुआती कीमत एक समान है, लेकिन OnePlus प्रीमियम ब्रांड वैल्यू लेकर आता है।


Click it and Unblock the Notifications