Home
News

Realme GT 8 Pro vs Oppo Find X9 Pro: कौन बनेगा अगला अल्ट्रा फ्लैगशिप किंग? जल्द होगी एंट्री

Realme GT 8 Pro और Oppo Find X9 Pro स्मार्टफोन जल्द मार्केट में एंट्री करने वाले हैं। दोनों ही ब्रांड प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में हैं। एक तरफ Realme अपने GT सीरीज के जरिए अल्ट्रा-परफॉर्मेंस की छवि बना रही है।

वहीं, Oppo का Find X सीरीज हमेशा से कैमरा और प्रीमियम यूजर एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है। ऐसे में यूजर्स के मन में सवाल है कि आखिर कौन सा फोन ज्यादा दमदार साबित होगा? आइए दोनों फोनों की लीक और रिपोर्ट्स के आधार पर तुलना करते हैं।

Realme GT 8 Pro vs Oppo Find X9 Pro: कौन बनेगा अल्ट्रा फ्लैगशिप किंग?

1. डिजाइन और डिस्प्ले

Realme GT 8 Pro में 2K AMOLED डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। यह फोन एज-टू-एज स्क्रीन एक्सपीरियंस और फ्लैगशिप फील देने पर फोकस करेगा। दूसरी ओर, Oppo Find X9 Pro में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी देखने को मिलेगी। Oppo अपने कर्व्ड डिस्प्ले और प्रीमियम टच के लिए मशहूर है, इसलिए यह मॉडल भी हाई-एंड डिजाइन के साथ आएगा।

2. प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Gen 5-Elite प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, जो सबसे लेटेस्ट और पावरफुल चिप है। Oppo Find X9 Pro में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जाएगा। यह भी एक हाई-एंड प्रोसेसर है, खासकर AI परफॉर्मेंस और थर्मल एफिशिएंसी में शानदार।

3. कैमरा सेटअप

Realme GT 8 Pro vs Oppo Find X9 Pro: कौन बनेगा अल्ट्रा फ्लैगशिप किंग?

Realme GT 8 Pro में 50MP प्राइमरी कैमरा और हाई-इनोवेशन टेलीफोटो सिस्टम शामिल हो सकता है। रिपोर्ट्स में 200MP पेरिस्कोप लेंस के संकेत भी मिले थे, जो जूम-फोटोग्राफी को नई ऊंचाई दे सकता है। वहीं Oppo Find X9 Pro में 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर और 200MP टेलीफोटो लेंस के साथ Hasselblad ट्यूनिंग दी जाएगी। Oppo हमेशा कैमरा-किंग पॉजिशन के लिए जाना जाता है, इसलिए इस बार भी इसकी लेंस क्वालिटी बेहद मजबूत रहने की उम्मीद है।

4. बैटरी और चार्जिंग

Realme GT 8 Pro

  • 7000mAh बैटरी
  • 120W फास्ट चार्जिंग

Oppo Find X9 Pro

  • 7500mAh बैटरी
  • फास्ट + वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

Oppo ज्यादा बैटरी और वायरलेस चार्जिंग के साथ एडवांस है, लेकिन Realme की चार्जिंग स्पीड तेज रहने की उम्मीद है।

5. प्राइस और अवेलेबिलिटी

दोनों फोन जल्द लॉन्च होने वाले हैं। Realme GT 8 Pro की कीमत प्रीमियम फ्लैगशिप से थोड़ी कम होने की संभावना है। Oppo Find X9 Pro बहुत हाई-एंड प्राइस रेंज में आने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X