Realme ने पेश किया Yo! Days सेल, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन
Realme कंपनी आजकल अपने यूजर्स के लिए काफी सारे ऑफर्स पेश कर रह है। इस बार भी कंपनी ने कुछ इस तरह की डील अपने यूजर्स के लिए पेश की है। बता दें, Realme ने आज से अपनी Yo! Days सेल को शुरू कर दिया है। इस सेल में कंपनी अपने काफी सारे डिवाइस को काफी कम दाम में बेच रही है।

आपको याद दिला दे कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपना एक बैकपैक लॉन्च किया था। जिसकी कीमत 2,399 रुपये तय की गई थी। Yo! Days सेल के दौरान इस बैकपैक को मात्र 1 रुपये में खरीद सकते हैं। जो काफी दमदार डील है। हालांकि यह ऑफर केवल पहले 300 ऑडर्स करने पर मान्य है। ग्राहक Yo! Days सेल का फायदा 9 जनवरी तक उठा सकते हैं। बता दें, बैकपैक के साथ-साथ रियलमी U1 का Fiery Gold कलर वेरिएंट पहली बार सेल में पेश किया जा रहा है।
क्या होगा सेल में शामिल
रियलमी U1 का Fiery Gold कलर वेरिएंट खरीदने पर कंपनी यूजर्स को रियलमी Buds ईयरफोन फ्री दे रही है। ग्राहक रियलमी 2 को भी सेल में पेश कर रही है। बता दें, सेल फ्लिपकार्ट के साथ अमेजन इंडिया और कंपनी के अपने ऑफिशियल स्टोर में आयोजित की गई है। Yo! Days में कंपनी रियलमी C1, रियलमी U1 और रियलमी 2 प्रो भी ओपन सेल में उपलब्ध करा रही है।
वहीं, ग्राहक रियलमी Buds को 499 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसी के साथ ही ग्राहक अमेजन इंडिया में रियलमी U1 की खरीद पर अपने पुराने समार्टफोन को एक्सचेंज करके 1,000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। साथ ही फ्लिपकार्ट से रियलमी 2 प्रो की प्रीपेड खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
काफी समय से खबर आ रही है कि कंपनी जल्द ही नया रियलमी A1 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। जिसकी कीमत 10,000 रुपये के अंदर होगा। स्मार्टफोन क्वॉलकॉम 600-सीरीज के चिपसेट या मीडियाटेक Helio P60 SoC के साथ लॉन्च किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








