Home
News

Realme इस प्रीमियम 5G स्मार्टफोन पर दे रहा है बड़ा डिस्काउंट

Realme इस प्रीमियम 5G स्मार्टफोन पर दे रहा है बड़ा डिस्काउंट

Realme Offers : कंपनी की ऑफिशियल साइट पर Realme Festive Days Sale चल रही है। इस सेल में आप प्रीमियम स्मार्टफोन Realme GT 2 Pro को 5,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ ये वेबसाइट पर 49,999 रुपये के बजाय 44,999 रुपये के प्राइस टैग पर लिस्ट किया गया है। अगर आप फोन खरीदने के लिए ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। यह ऑफर 16 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा।

Realme GT 2 Pro फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Realme के इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले 1440x3216 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ मिलता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ आता है।

फोन 12GB तक रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज मिलता है। स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में पेपर पल्प जैसे रिन्यूएबल रीसोर्स दिए गए हैं साथ ही ये दुनिया का पहला बायोपॉलिमर डिज़ाइन है।

Realme इस प्रीमियम 5G स्मार्टफोन पर दे रहा है बड़ा डिस्काउंट

Realme GT 2 Pro में LED Flash और तीन कैमरे मौजूद

फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में LED Flash के साथ तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Realme GT 2 Pro बैटरी

In-Display Fingerprint सेंसर से लैस इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 65W सुपर डार्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है जो कि कंपनी की ब्रांडेड फास्ट चार्जिंग तकनीक है।

Realme GT 2 Pro ​​ऑपरेटिंग सिस्टम

जहां तक ​​ऑपरेटिंग सिस्टम की बात है तो यह Realme UI 3.0 पर काम करता है जो Android 12 पर आधारित है। कनेक्टिविटी के लिए आपको 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, GPS, NFC और USB टाइप जैसे ऑप्शन मिलेंगे। वहीं इस फेस्टिव सेल में Realme अपने कई स्मार्टफोन पर ऑफर दे रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Realme GT 2 Pro comes with up to 12GB of RAM and up to 256GB of internal storage option. In the processor, you will get Snapdragon 8 Gen 1 chipset in the phone. Three cameras have been given in the back of the phone with LED flash. It has a 50-megapixel primary camera with OIS support, a 50-megapixel ultra-wide angle lens and a 2-megapixel macro camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X