Home
News

Realme ने लॉन्च किया अपना नया Logo

बाजार में चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां काफी अच्छा प्रर्दशन कर रही हैं। यह कंपनियां अपने यूजर्स को किफायती दाम में बेहतर सर्विस देने में विश्वास रखती है। भारतीय बाजार में भी आप इन कंपनियों का दबदबा देख सकते हैं। इन्हीं चाइनीज कंपनियों में से एक हैं, रियलमी।

Realme ने लॉन्च किया अपना नया Logo

यह तो सभी जानते हैं कि रियलमी ने अपनी शुरुआत भारत में ओप्पो के सब-ब्रांड के तौर पर की थी। हालांकि अब कंपनी अलग ब्रांड बनकर काम कर रही है। बता दें, कंपनी ने अबतक भारत में अपने चार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं और चारों ही स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा काफी पसंद भी किए जा रहे हैं।

Realme का नया Logo

रियलमी हमेशा से युवा पीढी को ध्यान में रखकर अपने स्मार्टफोन लॉन्च करती है। जिसके चलते कंपनी अपने स्मार्टफोन को काफी कम में बेहतर फीचर्स के साथ पेश करती है। कंपनी का सबसे पहला स्मार्टफोन रियलमी 1 ओप्पो की ब्रांडिंग के साथ लॉन्च हुआ था। जिसके बाद कंपनी ने रियलमी 2, 2 Pro और C1 में Realme नाम की ब्रांडिंग के फोन लॉन्च किए। बता दें, रियलमी ने अब अपना खुद का Logo लॉन्च किया है।

Logo को पीले रंग से तैयार किया गया है। जिसमें 'R' लिखा हुआ है। इसे मशहूर डिजाइन कंसल्टेंसी Pentagram के पार्टनर और चीफ डिजाइनर Eddie opara तैयार किया है। कंपनी अपने नए Logo के साथ जल्द ही अपने स्मार्टफोन मलेशिया, थाइलेंड, फिलिपिंस, कंबोडिया और साउथ एशिया, मिडल ईस्ट और नार्थ अफ्रीका में शामिल कुछ दूसरे देशों में भी लॉन्च करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reality has now launched its own logo. The logo is made from yellow color. In which 'R' is written. It has prepared the designer and chief designer Eddie Opara of the famous design consultancy Pentagram.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X