Home
News

Realme X3 समेत तीन नए डिवाइस इंडिया में जल्द होंगे लॉन्च

Realme कंपनी कुछ नए डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपने कुछ नए डिवाइस को अपनी वेबसाइट में लिस्ट किया है। इन डिवाइसों की लिस्ट में Realme X3 Super Zoom, Realme X3, Realme TV है। इस लिस्टिंग से साफ हो गया है कि रियलमी कंपनी अपने इन डिवाइस को इंडिया में लॉन्च करने जा रही है।

Realme X3 समेत तीन नए डिवाइस इंडिया में जल्द होंगे लॉन्च

पिछले हफ्ते रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने एक टीज़र जारी करते हुए कहा था कि Realme X3 Super Zoom स्मार्टफोन 60x जू़म फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा माधव सेठ ने इस फोन में स्टारी मोड होने की भी बात कही थी।

Realme के तीन नए डिवाइस

आपको बता दें कि Realme India के सपोर्ट पेज में मौजूद ड्रॉप-डाउन मेन्यू में इन तीन डिवाइस को लिस्ट किया गया है। हालांकि इन तीनों डिवाइस को सिर्फ लिस्ट ही किया गया है, इनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस लिस्टिंग से सिर्फ इस बात का पता चल रहा है कि कंपनी अब अपने इन तीनों डिवाइस को जल्द ही इंडिया में लॉन्च करने वाली है।

FoneArena की एक रिपोर्ट के अनुसार Realme X3 पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Realme X50m का ही वर्ज़न हो सकता है। Realme X50m को भी कंपनी ने कुछ दिन पहले रियसमी इंडिया के पेज पर लिस्ट किया था, लेकिन फिर इसे वहां से हटा लिया गया। लिहाजा FoneArena के मुताबिक कंपनी अपने उसी फोन को भारत में दूसरे नाम से लॉन्च कर सकती है और संभवत: वो Realme X3 हो। रियलमी कंपनी ने पहले भी भारत में रीब्रांडेड डिवाइस को ही लॉन्च किया है।

रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने कुछ दिन पहले Realme X3 के 60x ज़ूम फीचर और स्टारी मोड का इस्तेमाल करके कुछ तस्वीरें क्लिक की थी और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इन पिक्स को शेयर करने के बाद माधव सेठ ने अपने प्रशंसकों से कहा था कि वो अपने स्मार्टफोन से उन पिक्स से अच्छी पिक क्लिक करके शेयर करें।

Realme X3 के संभावित फीचर्स

Realme X3 के फीचर्स के बारे में बात करें तो अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस फोन में कंपनी 6.57 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी 12 जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दे सकती है। ये फोन 4,200 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा, जो 30W के फास्ट चार्चिंग सपोर्ट के साथ दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme company is preparing to launch some new devices. The company has listed some of its new devices in its website. In the list of these devices are Realme X3 Super Zoom, Realme X3, Realme TV. It is clear from this listing that the realty company is going to launch these devices in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X