Home
News

Realme Narzo 10: अगली सेल की तारीख, बेहतरीन फीचर्स और कीमत

Realme Narzo 10 को अगर अभी तक खरीद नहीं पाए हैं तो आपको एक और मौका मिलने वाला है। इस फोन को खरीदने के लिए आपको फ्लिपकार्ट या फिर realme.com की वेबसाइट पर जाना होगा। इस स्मार्टफोन की अगली फ्लैश सेल 23 जून को आयोजित की होगी। इस फोन के फीचर्स के बारे में बताते हैं लेकिन उससे पहले हम आपको इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में बताते हैं।

Realme Narzo 10: अगली सेल की तारीख, बेहतरीन फीचर्स और कीमत

इस फोन को कपनी ने सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है। ये वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की कीमत 11,999 रुपए है। आपको बता दें कि यूज़र्स ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदने और सिटी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का डिस्काउंट मिलेगा।

इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स

इसके अलाबा इस फोन को खरीदने के लिए अगर आप RuPay डेबिट कार्ड से 10,000 रुपए से अधिक पेमेंट करने पर 75 रुपए का डिस्काउंट का मिलेगा। इसके अलावा रियलमी वेबसाइट के जरिए खरीदारी करने और मोबीक्विक से भुगतान करने पर भी यूज़र्स को 500 रुपए का सुपरकैश मिलेगा। आइए आपको इस फीचर के बारे में बताते हैं।

इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरा सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जो पोर्ट्रेट सेंसर के साथ आता है।

फ्रंट कैमरा, बैटरी और कनेक्टिविटी

इस फोन का चौथा कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर लेंस के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने वीडियो कॉलिंग और सेल्फी कैमरा के लिए कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है। इस फोन में कंपनी ने स्टोरेज के लिए 128 जीबी इंटरनल स्पेस दिया है। इस स्पेस को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

Realme Nazro 10 में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी भी दी है। इस फोन के पिछले हिस्से में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए भी कंपनी ने Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, and a USB Type-C port जैसे तमाम फीचर्स दिए हुए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you have not been able to buy Realme Narzo 10 yet, then you are going to get another chance. To buy this phone, you have to go to Flipkart or realme.com website. The next flash sale of this smartphone will be held on June 23.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X