Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Realme कंपनी आज अपने दो नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इन दो स्मार्टफोन का नाम Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A है। इन दोनों स्मार्टफोन को काफी पहले यानि 26 मार्च को ही लॉन्च किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण उस दिन फोन को लॉन्च नहीं किया जा सका।

अब इस दोनों रियलमी स्मार्टफोन्स को आज लॉन्च किया जा रहा है। इन दोनों फोन को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जो अब से कुछ देर बाद यानि दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। इस फोन की लॉन्चिंग कंपनी अपने फेसबुक और यूट्यूब के जरिए करेगी। आप यहां अटैच किए लिंक के जरिए इन नए फोन सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग को देख सकते हैं।
दोनों फोन में होगी 5000 mAh की बैटरी
इस फोन के बारे में मिली जानकारी की बात करें तो इस फोन में कंपनी 5000 एमएएच की बैटरी देने जा रही है, जो इस सीरीज के दोनों फोन में होगी। ये बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। आपको बता दें कि इन दोनों फोन की स्पेसिफिकेशंस लगभग एक जैसी ही है।
इन दोनों फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की डिस्प्ले दी है जो वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आती है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89.8 होगा। वहीं Realme Narzo 10 में कंपनी ने क्वॉड यानि 4 कैमरों का सेटअप दिया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। वहीं बाकी दो कैमरे शायद 2-2 मेगापिक्सल के मोनोक्रोम सेंसर और मैक्रो सेंसर होंगे।
दोनों फोन का प्रोसेसर
वहीं Realme Narzo 10A में कंपनी ने 3 यानि ट्रिपल कैमरे का सेटअप दिया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा। इन दोनों फोन के प्रोसेसर में कुछ अंतर है। Realme Narzo 10 में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट का ऑप्शन होगा।
वहीं Realme Narzo 10A में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर के साथ सिर्फ एक 3 जीबी रैम ऑप्शन के होने की संभावना है। ऐसे में ये तय है कि Realme Narzo 10 की कीमत ज्यादा होगी और Realme Narzo 10A एक लाइट वेरिएंट है तो इस फोन की कीमत कुछ होगी। अब कीमत कितनी होगी, इसका पता अब से कुछ देर बाद ही चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








