Home
News

Realme Narzo 10 और Realme Smart TV की बिक्री, जानिए कीमत, फीचर्स और ऑफर्स

Realme कंपनी अपने दो प्रॉडक्ट को आज फ्लैश सेल में पेश करने वाली है। इन दो प्रॉडक्ट्स में Realme Narzo 10 और Realme Smart TV है। इन दोनों को आज अब से कुछ देर बाद बिक्री में पेश किया जाने वाला है। आइए हम आपको इन दोनों प्रॉडक्ट्स के बारे में बताते हैं। इन दोनों की सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी।

Realme Narzo 10 की कीमत और ऑफर्स

Realme Narzo 10 की कीमत और ऑफर्स

Realme Narzo 10 की बात करें तो इस फोन का एकमात्र वेरिएंट ही कंपनी ने बिक्री के लिए पेश किया है, जो 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपए है। इस फोन को आज खरीदने पर काफी ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

Realme Narzo 10 पर नो कॉस्ट ईएमआई

Realme Narzo 10 पर नो कॉस्ट ईएमआई

इस फोन को Axis Bank Buzz के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5% का कैशबैक मिलेगा और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को खरीदने पर 1,334 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई भी यूज़र्स को मिलने वाली है।

Realme Smart TV की कीमत और ऑफर्स

Realme Smart TV की कीमत और ऑफर्स

Realme Smart TV की बात करें तो इस टीवी को कंपनी ने 32 इंच के एक वेरिएंट में पेश किया है, जिसकी कीमत 12,999 रुपए है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 43 इंच का है, जिसकी कीमत 21,999 रुपए है। रियलमी कंपनी ने अपने स्मार्ट टीवी में भी काफी सारे खास ऑफर्स दिए हैं। इस टीवी पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करते हैं।

10% का इंस्टेंट डिस्काउंट

10% का इंस्टेंट डिस्काउंट

इसमें कंपनी ने फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदारी करते हुए HSBC क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा अगर यूज़र्स फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो यूज़र्स को 10% का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का डिस्काउंट मिलेगा।

टीवी पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर्स

टीवी पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर्स

Realme Smart TV के 32 इंच वाले वेरिएंट पर कंपनी ने 1,445 रुपए से शुरू होने वाली नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दिया है। वहीं 43 इंच वाले टीवी में कंपनी ने 2,445 रुपए से शुरू होने वाली नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन दिया है। इस तरह से इन दोनों टीवी वेरिएंट पर काफी सारे खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme company is going to introduce its two products in flash sale today. These two products are Realme Narzo 10 and Realme Smart TV. Both of these are going to be put on sale after some time from now. Let us tell you about both these products.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X