Home
News

Reame Narzo 10: 12 बजे से होगी बिक्री, 4 कैमरा, 5000 एमएएच की बैटरी वाला फोन

Realme Narzo 10 को आज फ्लिपकार्ट और realme.com की वेबसाइट पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को लॉन्च हुए कुछ हफ्ते बीत चुके हैं। इस फोन को फिलहाल फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है लेकिन इस फोन को जल्द ही ओपन सेल में भी उपलब्ध कराने की उम्मीद की जा रही है। आइए आपको इस फोन की कीमत और इसमें मिलने वाले आज के ऑफर के बारे में बताते हैं।

Reame Narzo 10: 12 बजे से होगी बिक्री, 4 कैमरा, 5000 एमएएच की बैटरी वाला फोन

इस फोन को अब से कुछ देर बाद यानि ठीक 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप 12 बजे से ठीक पहले रियलमी या फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर जाकर फोन खरीदने की सभी डीटेल्स को जान लें और भर लें, क्योंकि फोन जल्द ही आउट ऑफ स्टॉक भी हो सकता है।

इस फोन का कैशबैक ऑफर

इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसे रियलमी की वेबसाइट से मोबीक्विक के जरिए पेमेंट करने वाले यूज़र्स को 500 रुपए का सुपरकैश मिलेगा। इस फोन को कंपनी ने ग्रीन और वाइट कलर में पेश किया और इसका डिजाइन यानि लुक काफी बेहतरीन है।

इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89.8 है। इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G80 SoC को प्रोसेसर के तौर पर शामिल किया है। इसके साथ 4 जीबी LPDDR4X RAM भी इस फोन में दिया गया है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरा सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जो पोर्ट्रेट सेंसर के साथ आता है। इस फोन का चौथा कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर लेंस के साथ आता है।

इस फोन में कंपनी ने वीडियो कॉलिंग और सेल्फी कैमरा के लिए कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है। इस फोन में कंपनी ने स्टोरेज के लिए 128 जीबी इंटरनल स्पेस दिया है। इस स्पेस को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

Realme Nazro 10 में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी भी दी है। इस फोन के पिछले हिस्से में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए भी कंपनी ने Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, and a USB Type-C port जैसे तमाम फीचर्स दिए हुए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Narzo 10 will be offered for sale on Flipkart and realme.com website today. A few weeks have passed since this phone was launched. This phone is currently being sold through flash sale but it is expected to make this phone available in open sale soon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X