Realme Narzo 10 की आज फ्लैश सेल, जानिए इसकी कीमत और आज के ऑफर्स
Realme Narzo 10 आज बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन को पहले भी फ्लैश सेल में पेश किया जा चुका है। आज भी एक बार फिर इस फोन को फ्लैश सेल में पेश किया जा रहा है।
Realme Narzo 10 की फ्लैश सेल
इस फोन को फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इसके साथ-साथ इस फोन को realme.com पर भी बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।
इस फोन पर आज के ऑफर्स
इस फोन को एक्सिस बैंक बज़ कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर आप RuPay क्रेडिट कार्ड से भी पेमेंट करेंगे तो भी आपको कुछ रुपए का ऑफर मिलेगा। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई जैसे बहुत सारे ऑफर्स मिलेंगे।
प्रोसेसर और बैटरी
इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G80 प्रोसेसर दिया है। ये प्रोसेसर भारत में पहली बार इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस प्राइस सेगमेंट में इस फोन का प्रोसेसर सबसे अच्छा है।
इस फोन के प्रोसेसर
इस फोन के प्रोसेसर के बारे में कंपनी का कहना है कि इसे खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यूज़र्स इस फोन में गेमिंग का काफी अच्छा अनुभव करेंगे। इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है। ये बैटरी 18W क्वीक चार्जर के साथ आता है।
क्वॉड कैमरा सेटअप से लैस
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें को इसमें कंपनी ने चार यानि क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, इसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इसके अलावा इसका तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जो मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर के साथ आता है। इसका चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो शूटर लेंस के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने एक 16 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा भी दिया है। इस फोन का सेल्फी कैमरा एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, वो भी 30 फ्रेम प्रति सेकेंड से।


Click it and Unblock the Notifications








