Realme Narzo 10 को खरीदने का मौका, कीमत, ऑफर्स और फीचर्स
Realme Narzo 10 को अगर आपने अभी तक नहीं खरीदा है और इस फोन को खरीदने की इच्छा है तो आप आज ही इस फोन को खरीद सकते हैं। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा। इसके अलावा आप रियलमी की वेबसाइट realme.com के जरिए भी इस फोन को खरीद पाएंगे।
आज एक बार फिर फ्लैश सेल
इस फोन को लगातार कुछ अंतराल के बाद फ्लैश सेल के जरिए बिक्री के लिए पेश किया जाता है। अब उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को जल्द ही ओपन सेल में भी बिक्री के लिए पेश कर दिया जाएगा। इस फोन पर मिलने वाले आज के ऑफर्स के बारे में भी आपको रियलमी.कॉम और फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर पता चल जाएगा।
इस फोन की कीमत
इस फोन को कंपनी ने एक वेरिएंट में पेश किया है। इसमें आपको 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट मिलेगा। इस वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। आइए हम आपको अब इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ उन बातों को बताते हैं जो इस फोन को काफी खास बनाते हैं।
इस फोन का प्रोसेसर और बैटरी
इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G80 प्रोसेसर दिया है। ये प्रोसेसर भारत में पहली बार इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस प्राइस सेगमेंट में इस फोन का प्रोसेसर सबसे अच्छा है। इस फोन के प्रोसेसर के बारे में कंपनी का कहना है कि इसे खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यूज़र्स इस फोन में गेमिंग का काफी अच्छा अनुभव करेंगे। इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है। ये बैटरी 18W क्वीक चार्जर के साथ आता है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
क्वॉड कैमरा सेटअप से लैस इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें को इसमें कंपनी ने चार यानि क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, इसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इसका तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जो मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर के साथ आता है। इसका चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो शूटर लेंस के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने एक 16 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications