Home
News

Realme Narzo 10 की आज फिर फ्लैश सेल, जानिए कीमत, कैमरा और ऑफर्स

आज एक बार फिर से रियलमी के एक नए और अच्छे फोन को बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस नए फोन का नाम Realme Narzo 10 है। इस फोन को पहले भी फ्लैश सेल के जरिए बेचा गया है। आज एक बार फिर इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा। हालांकि इस फोन को देशभर के कई ऑफलाइन स्टोर्स में भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है लेकिन अभी तक कंपनी ने इसे ओपन सेल में उपलब्ध नहीं कराया है।

Realme Narzo 10 की बिक्री और ऑफर्स

Realme Narzo 10 की बिक्री और ऑफर्स

आज एक बार फिर इस फोन को फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से बेचा जाएगा। इसके अलावा रियलमी की वेबसाइट realme.com पर भी आप इस फोन को खरीद सकते हैं। इस फोन को अगर आप एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक क्रेडिट बज़ कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 5% का कैशबैक ऑफर मिलेगा। इसके अलावा आपको इस फोन को खरीदने के लिए 1,334 रुपए का नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन मिलेगा।

इस फोन की कीमत

इस फोन की कीमत

इस फोन की कीमत की बात करें तो इस फोन को कपनी ने 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है। इस वेरिएंट की कीमत रियलमी कंपनी ने 11,999 रुपए रखी है। ये फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें ब्लू, ग्रीन और व्हाइट कलर शामिल है।

प्रोसेसर और बैटरी

प्रोसेसर और बैटरी

इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G80 प्रोसेसर दिया है। ये प्रोसेसर भारत में पहली बार इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस प्राइस सेगमेंट में इस फोन का प्रोसेसर सबसे अच्छा है। इस फोन के प्रोसेसर के बारे में कंपनी का कहना है कि इसे खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यूज़र्स इस फोन में गेमिंग का काफी अच्छा अनुभव करेंगे। इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है। ये बैटरी 18W क्वीक चार्जर के साथ आता है।

क्वॉड कैमरा सेटअप से लैस

क्वॉड कैमरा सेटअप से लैस

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें को इसमें कंपनी ने चार यानि क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, इसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन का कैमरा सेटअप

इसके अलावा इसका तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जो मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर के साथ आता है। इसका चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो शूटर लेंस के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने एक 16 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा भी दिया है। इस फोन का सेल्फी कैमरा एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, वो भी 30 फ्रेम प्रति सेकेंड से।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today, once again a new and good phone of Reality is being offered for sale. The name of this new phone is Realme Narzo 10. This phone has also been sold through flash sale before. Today once again this phone will be sold on Flipkart from 12 noon. Apart from this, you can also buy this phone on realme's website realme.com.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X