Realme Narzo 10 की लॉन्च डेट, बैटरी, प्रोसेसर और फीचर्स
Realme Narzo 10 को अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इस फोन को एक रिटेल स्टोर पर देखा गया है। इस फोन को कुछ दिन पहले म्यांमार में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के साथ Realme Narzo 10A को भी लॉन्च किया जाएगा।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने शुक्रवार को एक ट्वीट करके Realme Narzo 10 की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कुछ जानकारी भी इस फोन के बारे में दी है। इसमें कहा गया है कि इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट, 5000 एमएएच बैटरी होगी। इस फोन को 15,000 रुपए से कम में किए जाने की उम्मीद है।
इस फोन की लॉन्च डेट
इस फोन की लॉन्चिंग के बारे में बात करें तो इस फोन को 26 मार्च को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस दोनों फोन में कंपनी 6.5 इंच की स्क्रीन दी जाएगी। यह एक वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा और उसमें एक फ्रंट कैमरा भी होगा।
इस सीरीज के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि इसके स्मार्टफोन्स खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखते हुए उनके यूज़ के लिए बनाया गया है। ऐसे में अब युवाओं को इस स्मार्टफोन सीरीज का ज्यादा इंतजार होगा। इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कहा गया है कि इस सीरीज से जल्द ही पर्दा उठाया जाएगा।
रियलमी कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में यूज़र्स तक अधिक से अधिक जानकारी को पहुंचाने के लिए एक पेज बनाया है। इस पेज पर एक पोस्टर है। इस पोस्टर पर रियलमी के इस नई स्मार्टफोन सीरीज का लोगो और साथ में कुछ शब्द भी लिखे हुए हैं। इन शब्दों में बोल्ड, यूनिक, पावर और जेन ज़ेड जैसे शब्द शामिल हैं। इन शब्दों को टीज़र को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवाओं के लिए खासतौर पर बनाए गए इस नए रियलमी स्मार्टफोन सीरीज के फोन्स का डिजाइन और बैटरी सबसे ज्यादा खास होगा।


Click it and Unblock the Notifications








