Realme Narzo 10 की आज होगी बिक्री, डिस्काउंट, ईएमआई समेत मिलेंगे ढ़ेरों ऑफर्स
Realme Narzo 10 को अगर आप खरीदना चाहते हैं को अभी से कुछ ही देर बाद आप खरीद सकते हैं। Realme Narzo 10 को आज यानि 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर डिस्काउंट और ईएमआई के साथ कुछ ऑफर्स भी मिल रहे हैं। आइए हम आपको उन सभी के बारे में बताते हैं।

Realme Narzo 10 की कीमत और ऑफर्स
Realme Narzo 10 की कीमत 11,999 रुपए है। इस कीमत में यूज़र्स को 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो यूज़र्स इसे अगर फेडरल बैंक के डेबिट कार्ड से खरीदेंगे तो उन्हें 10% का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं अगर यूज़र्स इस फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड या एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदेंगे तो उन्हें 5% का डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट से इस फोन को खरीदने पर आपको एक एक्सट्रा ऑफर भी मिलेगा, कि आाप 6 महीने तक फ्री में यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का आनंद ले सकतें हैं।
इस फोन का प्रोसेसर
इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G80 प्रोसेसर दिया है। ये प्रोसेसर भारत में पहली बार इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस प्राइस सेगमेंट में इस फोन का प्रोसेसर सबसे अच्छा है।
5000 एमएएच की बैटरी
इस फोन के प्रोसेसर के बारे में कंपनी का कहना है कि इसे खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यूज़र्स इस फोन में गेमिंग का काफी अच्छा अनुभव करेंगे। इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है। ये बैटरी 18W क्वीक चार्जर के साथ आता है।
4 कैमरों का सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें को इसमें कंपनी ने चार यानि क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, इसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।
शानदार सेल्फी कैमरा वाला फोन
इसके अलावा इसका तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जो मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर के साथ आता है। इसका चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो शूटर लेंस के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने एक 16 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा भी दिया है। इस फोन का सेल्फी कैमरा एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, वो भी 30 फ्रेम प्रति सेकेंड से। आपको बता दें कि अब Realme Narzo 20 की भी चर्चाएं भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में शुरू हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications








