Home
News

Realme Narzo 10 की कल होगी सेल, जानिए कितना मिलेगा डिस्काउंट और ऑफर्स

Realme Narzo 10 को कल एक बार फिर फ्लैश सेल में पेश किया जाएगा। अगर आपने अभी तक इस स्मार्टफोन को नहीं खरीदा है और आपको खरीदने का मन है तो आपके पास कल एक अच्छा मौका है। कल इस स्मार्टफोन को रियलमी.कॉम और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा और बिक्री की टाइमिंग दोपहर बजे से होगी।

Realme Narzo 10 की सेल

Realme Narzo 10 की सेल

इस फोन पर कल मिलने वाले डिस्काउंट की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में काफी सारे डिस्काउंट ऑफर्स दिए हैं। अगर आप इस स्मार्टफोन को एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड और सिटी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से अगर आप इस फोन को खरीदेंगे तो भी आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को खरीदने पर आपको 1,334 रुपए का नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

इस फोन का वेरिएंट और कीमत

इस फोन का वेरिएंट और कीमत

इस फोन को कंपनी ने एक वेरिएंट में पेश किया है। इसमें आपको 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट मिलेगा। इस वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। आइए हम आपको अब इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ उन बातों को बताते हैं जो इस फोन को काफी खास बनाते हैं।

इस फोन का प्रोसेसर और बैटरी

इस फोन का प्रोसेसर और बैटरी

इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G80 प्रोसेसर दिया है। ये प्रोसेसर भारत में पहली बार इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस प्राइस सेगमेंट में इस फोन का प्रोसेसर सबसे अच्छा है। इस फोन के प्रोसेसर के बारे में कंपनी का कहना है कि इसे खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यूज़र्स इस फोन में गेमिंग का काफी अच्छा अनुभव करेंगे। इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है। ये बैटरी 18W क्वीक चार्जर के साथ आता है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन का कैमरा सेटअप

क्वॉड कैमरा सेटअप से लैस इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें को इसमें कंपनी ने चार यानि क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, इसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इसका तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जो मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर के साथ आता है। इसका चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो शूटर लेंस के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने एक 16 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा भी दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Narzo 10 will be introduced once again in the flash sale tomorrow. If you have not yet bought this smartphone and you want to buy, then you have a good chance tomorrow. Tomorrow this smartphone will be offered for sale on Reality.com and Flipkart and the sale timings will be from noon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X