Home
News

Realme Narzo 10A का एक नया वेरिएंट, जानिए फीचर्स और कीमत समेत पूरी डीटेल्स

Realme Narzo 10A का एक नया वेरिएंट रियलमी कंपनी ने लॉन्च किया है। ये वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन को कंपनी ने 9,999 रुपए में पेश किया है। इस स्मार्टफोन को 23 जून 2020 यानि कल पहली बार बिक्री के लिए पेश करेगी।

Realme Narzo 10A का एक नया वेरिएंट, जानिए फीचर्स और कीमत समेत पूरी डीटेल्स

रियलमी कंपनी ने ऑनलाइन और ऑफलाइन सेल के जरिए बेचने का फैसला किया है। ऑनलाइन सेल के जरिए इस फोन को Flipkart और Realme.com पर बेचा जाएगा। जबकि इस फोन की ऑफलाइन सेल तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, बिहार और महाराष्ट्र में होगी।

Realme Narzo 10A का कलर और डिजाइन

इस फोन को कंपनी ने व्हाइट और ब्लू दो कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए पेश किया है। इस फोन का एक 3 जीबी रैम औऱ 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है, जिसे कंपनी 8,499 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। Realme Narzo 10A को कंपनी ने दो रंगों में पेश किया है। इसका पहला कलर Sea Blue है और दूसरा कलर Alegant White है। इस फोन का बैक डिजाइन काफी शानदार है।

इसके पिछले हिस्से पर Realme का लोगो भी छपा हुआ है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की डिस्प्ले दी है जो आई प्रोटेक्शन यानि आंखो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89.8% है।

प्रोसेसर और कैमरा सेटअप

प्रोसेसर और बैटरी इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G70 प्रोसेसर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस प्राइस सेगमेंट में इस फोन का प्रोसेसर सबसे अच्छा है। इसके अलावा इस फोन के चिपसेट में कंपनी ने पबजी की हाई ग्राफिक्स सेटिंग बाय डिफॉल्ट यानि पहले से ही सेट करके दी है। कंपनी का दावा है कि यूज़र्स इस फोन में गेमिंग का काफी अच्छा अनुभव करेंगे। इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है, जो रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है।

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें को इसमें कंपनी ने तीन कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 12 मेगारपिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इस फोन में दूसरा कैमरा पोर्ट्रेट लेंस के लिए दिया गया है, जिसका अर्पचर f/2.4 है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में एक मैक्रो लेंस भी दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
A new variant of Realme Narzo 10A has been launched by Realme Company. This variant comes with 4 GB RAM and 64 GB storage. The company has introduced this phone for Rs 9,999. This smartphone will be offered for sale for the first time on 23 June 2020.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X