Realme Narzo 10A: भारतीय यूज़र्स का पसंदीदा फोन आज बिक्री के लिए होगा उपलब्ध
Realme Narzo 10A को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आज आपके पास एक अच्छा मौका है। आज इस फोन को एक बार फिर फ्लैश सेल में बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है और इसके साथ तीन बैक कैमरों का सेटअप दिया है। इस फोन में भारतीय यूज़र्स के बीच में काफी लोकप्रियता हासिल की है। इस वजह से अब यूज़र्स रियलमी के नारज़ो की नई सीरीज और उसके स्मार्टफोन्स का इंतजार कर रहे हैं।
Realme Narzo 10A की बिक्री और ऑफर्स222
बहराल, अगर आप इस स्मार्टफोन यानि Realme Narzo 10A को खरीदना चाहते हैं तो आप आज कई ऑफर्स के साथ फ्लैश सेल के दौरान इस फोन को खरीद सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने नो कॉस्ट ईएमआई, डिस्काउंट जैसे कई फीचर्स दिए हैं। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी और अगर आप एक्सिस बैंक बज़ कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 5% का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर भी यूज़र्स को 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन को 1000 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई में भी खरीदा जा सकता है।
कलर वेरिएंट और डिस्प्ले
इसका पहला कलर Sea Blue है और दूसरा कलर Alegant White है। इस फोन का बैक डिजाइन काफी शानदार है। इसके पिछले हिस्से पर Realme का लोगो भी छपा हुआ है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की डिस्प्ले दी है जो आई प्रोटेक्शन यानि आंखो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89.8% है।
इस फोन का प्रोसेसर
प्रोसेसर और बैटरी इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G70 प्रोसेसर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस प्राइस सेगमेंट में इस फोन का प्रोसेसर सबसे अच्छा है। इसके अलावा इस फोन के चिपसेट में कंपनी ने पबजी की हाई ग्राफिक्स सेटिंग बाय डिफॉल्ट यानि पहले से ही सेट करके दी है। कंपनी का दावा है कि यूज़र्स इस फोन में गेमिंग का काफी अच्छा अनुभव करेंगे। इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है, जो रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है।
कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें को इसमें कंपनी ने तीन कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 12 मेगारपिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इस फोन में दूसरा कैमरा पोर्ट्रेट लेंस के लिए दिया गया है, जिसका अर्पचर f/2.4 है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में एक मैक्रो लेंस भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications